G94NEWS डूंगला से मनीष कुमार भाटी
डूंगला- अतिवृष्टी से फसल खराबा पर मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ किसान प्रतिनिधि मंडल ने एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी डूंगला को प्रधानमंत्री भारत सरकार नई दिल्ली के नाम दिया गया। जिसमें बताया गया कि दिनांक 12 - 13 अक्टूबर को तेज बरसात होने के कारण अतिवृष्टी हुई जिसमें मक्का, सोयाबीन, कपास, मूंगफली, उड़द की फसले खराब हो चुकी है । फसले कटाई का दौर चला रहा है खेतो में फसले खड़ी एवं कटी हुई है जो खराब हो चुकी है , जिससे काश्तकारो को काफी नुकसान हुआ है। फसल बीमा में खड़ी फसल को सम्मिलित नही कर रखा है जिसके कारण मुआवजा नही मिल पायेगा, बीमा पॉलिसी में परिवर्तन करा खड़ी फसल को जोड़ा जावे ताकि बीमा क्लेम समय रहते काश्तकारो को मिल सके । छोटे एवं लघु काश्तकार द्वारा फसल बीमा नही करा रखा है उनका भी जिंसवार करवाकर समय पर मुआवजा दिलाया जावें ।
पूर्व में भी सरकार द्वारा फसल खराब होने पर काश्तकारो को मुआवजा प्रदान किया गया । ज्ञापन देने वालो में जिला कांग्रेस पार्टी चित्तौड़गढ़ सचिव कमलेश त्रिवेदी,
शंकर लाल मेघवाल सरपंच बड़वाई, डूंगला नगर अध्यक्ष मनीष मेहता , ब्लॉक कांग्रेस कोषाध्यक्ष बंसीलाल गर्ग , बड़वाई उप सरपंच हरि सिंह वार्ड पंच कुंदन मोगरा , किसान नेता अमरचंद जाट आलोद , युवा कांग्रेस जिला महासचिव उदयलाल खटीक, बद्रीलाल मेघवाल तलाउ , शांतिलाल डूंगला, लाल सिंह रावत के साथ अन्य किसान युवा साथी मौजूद थे।
إرسال تعليق