स्वयं की नहीं राष्ट्र की हो प्रशंसा: सत्यनारायण राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय चित्तौड़गढ़ के दो दिवसीय जिला शैक्षिक सम्मेलन का हुआ शुभारंभ।


G94NEWS चित्तौड़गढ़ मनीष कुमार भाटी 
चित्तौड़गढ़।राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला शाखा चित्तौड़गढ़ का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का निकुंज वाटिका फतहनगर में शुभारंभ हुआ।जिला मंत्री रामलक्ष्मण त्रिपाठी ने बताया कि सम्मेलन के प्रथम दिवस उद्घाटन सत्र जिला अध्यक्ष पूरण मल लौहार की अध्यक्षता में हुआ।सत्र के मुख्य वक्ता सत्यनारायण विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और मुख्य अतिथि अर्जुन लाल जीनगर विधायक कपासन,विशिष्ट अतिथि दिनेश चंद्र भट्ट विभाग कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,प्रदेश पर्यवेक्षक पोखर लाल गुर्जर प्रदेश सह संगठन मंत्री,हेमेंद्र सिंह प्रधान भोपालसागर,प्रदेश महिला प्रकोष्ठ सदस्य पवन शेखावत,प्रदेश प्रशिक्षण प्रकोष्ठ सदस्य मदन जोशी ,जिला सभाध्यक्ष तेजपाल सिंह शक्तावत,जिला महिला मंत्री मधु जैन राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ भामस के जिला महामंत्री भंवर सिंह गौड़ मुरलिया रहे ।मंच संचालन जिला मंत्री रामलक्ष्मण त्रिपाठी ने किया।

सम्मेलन के द्वितीय दिवस समारोप सत्र में मुख्य अतिथि सी पी जोशी सांसद चित्तौड़गढ़,मुख्य वक्ता राकेश पुरोहित अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद चित्तौड़गढ़,विशिष्ट अतिथि प्रमोद कुमार दशोरा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय),राजेंद्र कुमार शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय)प्रारंभिक रहेंगे।
जिला अध्यक्ष लोहार ने बताया कि मुख्य वक्ता सत्यनारायण ने कहा कि शिक्षक संघ का नाम राष्ट्रीय रखने का उद्देश्य राष्ट्र की प्रगति में कार्य करने वाले सभी को एक साथ लेकर चलने वाला संगठन है।राजमाता अहिल्या बाई होलकर सामान्य परिवार में जन्मी ,बचपन से ही शिवभक्ति में लीन हो अहिल्याबाई अपने राज्य में कार्यरत अलग अलग वर्गों के 300 कर्मचारियों के साथ भोजन करती थी।अहिल्याबाई पारिवारिक संताप से निराश हुई।लेकिन राज्य की प्रजा के लिए कार्य किया।प्रजा कल्याण के लिए कई घाट ,मंदिर बनवाए।उन्होंने सोमनाथसे पुष्कर और देश के सभी भागों में कार्य किया।इस कार्य के लिए खर्च राजकोष से नहीं करके व्यक्तिगत संपति से किया।दहेज विरोध,अंतरजातीय विवाह, विधवा महिला अधिकार जैसे महिला सशक्तिकरण के कार्य किए।न्याय की देवी कहलाई स्वयं की नहीं राष्ट्र की प्रशंसा की बात कही। अपना जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित किया।पंच परिवर्तन अहिल्याबाई के जीवन में समाहित।100 से ज्यादा मंदिर का निर्माण करने से लोकमाता कहलाई।

मुख्य अतिथि जीनगर ने कहा हम शिक्षा के लिए परिवर्तन करते है लेकिन सरकार बदलने पर अपेक्षित लक्ष्य प्राप्त होने में समय लग जाता है।शिक्षक राष्ट्र निर्माण करने वाला है।राष्ट्र किस दिशा में जाएगा ये शिक्षक तय करते है।राष्ट्रवादी बालकों के निर्माण से राष्ट्र मजबूत होता है।भारत में वर्षों की सरकारों ने शिक्षा पद्धति को खराब किया।अब शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए हमें एक जुट होकर कार्य करना है।

सम्मेलन के प्रदेश पर्यवेक्षक गुर्जर ने कहा कि  लोकदेवता सामाजिक समरसता के प्रतीक है।
लोकदेवता अपने सुख दुख में भी अपने विचारों पर दृढ़ रहे।कलाजी राठौर  सिर कटने पर भी धर्म के लिए लड़े ।सभी लोकदेवताओं ने धर्म रक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य किया।जम्भेश्वर जी को पर्यावरण वैज्ञानिक कहा गया।गौ रक्षा के लिए तेजाजी ने कार्य किया। गौ मय जीवन हमें संस्कृति से जोड़ता है।लोकदेवताओं ने हमारी संस्कृति का संरक्षण किया।विकसित भारत संकल्प यात्रा  में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण होने वाली है।2047 तक हमारे देश को विकसित भारत बनाने का संकल्प केंद्र सरकार ने लिया।संगठन की मांग पर सरकार के द्वारा कई कार्य पूरे हुए है जिनमें से प्रमुख रूप से ओपीएस को जारी रखने का संकल्प,30 जून को सेवानिवृत होने वाले कार्मिकों को एक इंक्रीमेंट का लाभ,सीईटी परीक्षा की तिथियों में बदलाव,अधिशेष शिक्षकों का समायोजन पदोन्नति के बाद करने ,परनिंदा में दंडादेश वापस लेना सहित कई मांगे पूरी हुई है।लेकिन वर्तमान में संगठन की कई लंबित मांगे है जिनमें प्रमुख रूप से तृतीय श्रेणी शिक्षकों का स्थानांतरण डीपीसी उपरांत खाली पदों पर करना,ओपीएस को यथावत रखी जावे,सभी संवर्गो की डीपीसी समय पर जैसी मांगे है।इस अवसर पर पूरण मल लौहार जिला अध्यक्ष,जिला सभाध्यक्ष तेजपाल सिंह शक्तावत,भोपालसागर प्रधान हेमेंद्र सिंह,भंवर सिंह गौड़ जिला महामंत्री राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ (भामस) ने भी संबोधित किया।इस अवसर जिले की विभिन्न उपशाखाओं से सैंकड़ों शिक्षक बंधुओं बहिनों ने भाग लिया।जिला उपसभाध्यक्ष उदय लाल अहीर सैयद मुकर्रम अली,वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश दत्त व्यास, उपाध्यक्ष नाथू लाल डांगी बीरबल सिंह कैलाश चंद्र मालू,सचिव गोपाल व्यास मुकेश त्रिपाठी,अतिरिक्त जिला मंत्री नर्बदा शंकर पुष्करणा,कोषाध्यक्ष सागर मल पटवा सहित जिला कार्यकारिणी के सुशील कुमार लड्डा,दिनमान वशिष्ठ,सत्यनारायण गर्ग,रविंद्र सिंह सिसोदिया,नक्षत्र मल शर्मा,चंदन सिंह शक्तावत सहित उपशाखा डूंगला से कमलेश चौधरी प्रकाश चंद्र कुदाल डूंगला,पूरण मल बड़ीसादड़ी,गोपाल लाल बेगूं,सुनील कुमार भदेसर,निर्भयराम निंबाहेड़ा,राजेंद्र कुमार कपासन,गोपाल लाल जाट राशमी,कालू लाल चित्तौड़गढ़,सूबे सिंह ,रमाकांत त्रिपाठी रामेश्वर लाल झाझू भूपालसागर सहित
संगठन के आजीवन सदस्य,सभी उपशाखाओं से जिला महासमिति सदस्य,अध्यक्ष,मंत्री,महिला मंत्री उपस्थित रहे।


0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم