पुष्करणा ने खाटू श्याम दर्शन कर की शिक्षकों के सुख समृद्धि की कामना संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पुष्करणा का जयपुर प्रवास।


G94NEWS Chittorgarh 
चित्तौड़गढ़। जयपुर।राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश अध्यक्ष रमेशचंद्र पुष्करणा ने खाटू श्याम बाबा के दर्शन कर प्रदेश के समस्त शिक्षकों के सुख, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की ।जिला अध्यक्ष पूरण मल लौहार और जिला मंत्री रामलक्ष्मण त्रिपाठी ने बताया कि श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह चौहान, संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रदीप तिवाड़ी,हिंताशु भारद्वाज सहित मंदिर कमेटी के सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष पुष्करणा का स्वागत सत्कार कर भारतीय संस्कृति के कई विषयों पर चर्चा हुई 
जिनमें संस्कृति के प्रसार के लिए मंदिर कमेटी द्वारा वेद विद्यालय, संस्कृत महाविद्यालय और संस्कृत विश्वविद्यालय तक संचालित करने,इन महाविद्यालय में अध्ययन पूर्ण कर चुके विद्वान,पंडित/शास्त्री योग्यजनों को पूरे राजस्थान के मंदिरों में पुजारी नियुक्त करे जिससे ये पुजारी गावों में गीता,उपनिषद,रामायण और वेद सहित विभिन्न शास्त्रों का जन सामान्य में पठन पाठन करेंगे। इससे भारतीय जनमानस में समृद्ध भारतीय संस्कृति,संस्कृत शास्त्रों का ज्ञान एवम् आध्यात्मिकता की ओर रुचि जागृत होगी।
अपने जयपुर प्रवास के दौरान पुष्करणा संगठन के जयपुर संभाग मीडिया प्रभारी देवेंद्र शर्मा के सवामणि समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर अजय कुमार शर्मा,मेघराज शर्मा,ब्रह्मदत्त ,नानकराम ,रघुनंदन सहित शिक्षक संघ के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post