दोनों बालकों का अपने-अपने पैतृक गांव में गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कारपरिवार का रो-रो कर हुआ बुरा हाल।


चिकारड़ा G94NEWS पवन अग्रवाल कि रिपोर्ट 
चिकारड़ा- मंगलवार को  वजीरपुरा के बालक कुलदीप लोहार का अंतिम संस्कार  दिन में 12:00 किया गया वही  दशरथ का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव भिंडर तहसील के जवत्रा में किया गया। यहां यह बता दे की सोमवार को वजीरपुरा के दो बालकों की पिराना रोड स्थित बरसाती नाले के गड्डों में भरे पानी मे  नहाते वक्त पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। जिसका पोस्टमार्टम सोमवार को पुलिस अधिकारियों के साथ परिजनों की उपस्थिति में हुआ । पोस्टमार्टम कर लाश  परिजनों के सुपुर्द कर दी गई थी।  लेकिन अंधेरा होने से  दाह संस्कार नहीं हो पाया ।  मंगलवार प्रातः वजीरपुरा निवासी कुलदीप लोहार पिता नानुराम लोहार उम्र 14 साल का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में किया गया । वही दशरथ पिता राधेश्याम लोहार का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव भिंडर तहसील के जवत्रा में उसके पिता के मुम्बई से पहुंचने पर किया गया। दोनों मृतक बालकों का परिवार रात भर बिलखकता रहा।  बालक दशरथ परिवार सहित पिछले एक दशक से वजीरपुरा में ही रहकर मजदूरी कर पेट पाल रहे थे। जबकि पैतृक गांव भिंडर तहसील के जवत्रा है। वही दशरथ के पिता राधेश्याम मुंबई में मजदूरी करते है ।  बालको की डूबने की खबर सुनते ही नजदीक ही खेती में कार्य कर रहे मलूक दास खेड़ी के लक्ष्मण जाट तथा पुष्कर जाट दौड़ पड़े और  दोनों बालकों को अथक प्रयास के बाद पानी से निकाला । लेकिन उनको मलाल है कि काफी मस्कत के बाद भी उनको बचा नहीं सके।  ऐसे जांबाज नोजवानो को जो अपनी जान की परवाह किए बगैर दूसरों के हितार्थ अपनी जान जोखिम में डाल दी । ऐसे   जांबाज व्यक्तियों को सरकार द्वारा पुरस्कृत करना चाहिए ।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post