पचास हजार रूपये का ईनामी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार।मंगलवाड़ थाना पुलिस ने सांचौर जिले के वांछित बदमाश को दबोचा।

(G94NEWS.मंगलवाड़)
चित्तौड़गढ़,सांचौर जिला पुलिस द्वारा  23 मई को 6 किलो 870 ग्राम अवैध कोडिन ड्रग्स जब्ती के मामले में फरार वांछित।
अपराधी इग्स तस्कर सुरेश कुमार विश्नोई को पुलिस थाना मंगलवाड द्वारा मंगलवाड़ से गिरफ्तार किया गया है। 
अपराधी की गिरफ्तारी पाली रेंज आईजीपी द्वारा पचास हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की हुई हैं।जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले के विभिन्न मामलों में वांछित अपराधियों की धरपकड व गिरफ्तारी के निर्देश सभी थानाधिकारियों को दिए गए।
 इसी क्रम में एएसपी चित्तौड़गढ़ परबतसिंह के निर्देशन व वृत्ताधिकारी बडीसादडी डॉ० कृष्णा सामरिया के सुपरविजन में थानाधिकारी मंगलवाड़ रामसिंह  के सुपरविजन मे थाने के हैड कांस्टेबल भैरूलाल, कांस्टेबल राकेश, गजेन्द्र व दिलीपसिंह द्वारा नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग की जा रही थी।
 इसी दौरान पार्श्वनाथ बस को चेकिंग के दौरान एक संधिग्द्व व्यक्ति मिला, जिसको अपना नाम पता पुछा तो कोई संतोषप्रद जवाब नहीं देकर पहले तो बाडमेर का रहने वाला बताया और पुलिस जाब्ता को चकमा देकर भागने का प्रयास किया।
जिसको बड़ी मुश्किल से पकडा एंव तस्सली पुर्वक नाम पता पुछने पर अपना नाम सांचौर जिले के काठोल थाना सांचौर निवासी 25 वर्षीय सुरेश पुत्र हरिराम विश्नोई बताया।
जिसके द्वारा मौके पर आमशांति भंग करने पर उतारू होने से धारा 170 बीएनएसएस में गिरफतार किया।जाकर उक्त सुरेश विश्नोई के बारे में थानाधिकारी थाना सांचौर जिला सांचौर से संपर्क कर मालुमात कि गई।
तो सुरेश विश्नोई के विरूद्ध थाना सांचौर पर 04 प्रकरण एनडीपीएस एक्ट के दर्ज हो 02 प्रकरणो मे वांछित चल रहा है।
आरोपी सुरेश पुत्र हरिराम विश्नोई की तलाश व गिरफ्तारी के लिए पुलिस महानिरिक्षक रेंज पाली द्वारा 50 हजार रूपये का ईनाम की घोषणा कर रखी है। 
आरोपी सुरेश के मकान से 23 मई को थानाधिकारी हुकमाराम द्वारा मुखबीर की सुचना से घर पर दबिश दी गयी।जहां से 6 किलो 870 ग्राम कोडिन नामक ड्रग्स बरामद हुआ था। तभी से सुरेश मौके से फरार हो गया। उक्त अपराधी के लिए सांचोर व करडा पुलिस काफी समय से प्रयासरत थी जो काफी बदमाश प्रवृत्ति का होकर उक्त प्रकरण की घटना के बाद से अपने ठिकाने पते बदलता रहा था।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post