G94NEWS. बड़ी सादड़ी से मनीष कुमार भाटी
बड़ी सादड़ी के वार्ड नंबर 1 में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय नाहर जी का खेड़ा बड़ी सादड़ी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान श्रीमती माया पालीवाल ने की तथा अतिथि के रूप में मनोज कुमार राकेश सिंह तथा गोपाल उपस्थित हुए। कार्यक्रम में शिक्षा शास्त्री इंटर्नशिप प्रशिक्षणार्थी रवि गवारिया शंभू लाल मेघवाल पंकज राजेंद्र छगनलाल मुस्कान गरिमा नीदा पदमा भारती नेहा मिताली अनुश्री अंजलि दुर्गा सीमा जशोदा इंदुबाला सतवंती पायल आदि सम्मिलित हुए। स्थानीय शिक्षक फैली राम बैरवा ने सभी इंटर्नशिप प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा विद्यालय को कुर्सियां व विधार्थियों हैतु बैंच भेंट करने पर आभार व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
إرسال تعليق