अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष ने किए श्री सांवलिया सेठ के दर्शन।



 G94NEWS. सांवलियाजी से नरेन्द्र सेठिया 
चितौडगढ  अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष मनिंदर जीत सिंह बिट्टा ने सोमवार को मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में पहुंचकर भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन किए। बिट्टा ने कड़ी सुरक्षा व चाक चौबंद के बीच सांवलियाजी पहुंचकर भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन किए। बिट्टा के सांवलियाजी पहुंचने पर श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल बोर्ड के सदस्य संजय कुमार मण्डोवरा, मंदिर मंडल प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय नन्दकिशोर टेलर, मंदिर प्रभारी राजेंद्र शर्मा तथा संपदा व सुरक्षा प्रभारी भेरुगिरी गोस्वामी ने अगवानी कर स्वागत किया। भगवान श्री सांवलिया सेठ के मंदिर में पहुंचने पर परम्परा के अनुसार ओसरा पूजारी ने भगवान श्री सांवलिया सेठ का चरणामृत व तुलसी पत्र देकर स्वागत किया। इधर मंदिर मंडल की परम्परा के अनुसार मंदिर मंडल बोर्ड के सदस्य मण्डोवरा व मंदिर मंडल अधिकारियों ने बिट्टा को उपरना पहनाकर तथा भगवान श्री सांवलिया सेठ का प्रसाद व छवि भेंट कर स्वागत किया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post