G94NEWS. चिकारड़ा से पवन अग्रवाल कि रिपोर्ट
चिकारड़ा- गोवर्धन पूजा एवं खेखरा पर्व के अवसर पर श्री महावीर गोपाल गौशाला में 10 क्विंटल की लापसी बनाकर गौ माता को भोग लगाया गया। जानकारी में गौशाला अध्यक्ष सौभागमल छाजेड़ द्वारा बताया गया कि पंच दिवसीय दीपावली महोत्सव के अंतिम दिन गोवर्धन पूजा खेखरा पर्व को लेकर जहां एक और गो माता के लिए कस्बे से चंदा एकत्रित किया गया
वही भामाशाह भी आगे आकर एक और एक ग्यारह करते हुए सहयोग प्रदान किया। इसके साथ ही दानदाता सुशील तांतेड़ की सप्रेरणा से कांकरोली मित्र मंडल की और से 5 लाख की घोषणा की गई। इस मौके पर गौशाला परिवार की ओर से दानदाता तथा प्रेरणा स्रोत बने तांतेड़ को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए साधुवाद दिया
गौ माता के लिए लापसी का भोग शनिवार शाम लगाया गया । इस मौके पर भामाशाह का गौशाला परिवार की ओर से ऊपरना पहना कर स्वागत किया गया। भामाशाह शंभू सिंह उदयपुर , कांकरोली मित्र मंडल के सदस्य ने बताया की क्षेत्र में ऐसी कोई गौशाला नहीं है जो दान पर निर्भर रह कर इस तरह से स्वच्छता तथा गौ माता की सेवा में तन मन धन से समर्पित हो। मुझे यहां आकर बहुत ही खुशी हुई।
मेरे द्वारा गौशाला का भ्रमण कर वस्तु स्थिति देखी यहां की जो व्यवस्था है तारीफे काबिल है। मेरा हृदय भी इस व्यवस्था को देखकर बार-बार यहां आने को करता है । गोवर्धन के मौके पर पहुंचे महिला पुरुष युवक युवतियां ने गौ माता की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया । लापसी खिलाने के मौके पर ग्राम के दर्जनों व्यक्ति उपस्थित थे जिनमे सौभाग मल छाजेड़, मदनलाल खंडेलवाल ,रामेश्वर लाल खंडेलवाल, ललित लखारा, मनीष अग्रवाल हजारीलाल गुर्जर , विष्णु गुर्जर ,दिनेश गुर्जर ,उदय लाल गुर्जर सारंगपुर ,भामाशाह शंभू सिंह उदयपुर , डालचंद कलाल, रतन लाल माली रामचंद्र सोनी घीसू लखारा उदयलाल विष्णु कुमार पुष्कर मेनारिया माधव लाल जाट कालू गाडरी नारायण लाल गाडरी जेतपुरा बद्रीलाल खंडेलवाल नंदलाल लोहार डॉक्टर सुरेश चौधरी शांतिलाल लोहार दीपक खंडेलवाल उदयलाल चौधरी ललित धींग नक्षत्र मल अहीर बिहारीपुरा, प्रकाश सुथार प्रकाश जाट महावीर जैन माधव लाल जाट सुरेश जैन जगदीश जैन के साथ दर्जनों महिलाएं भी उपस्थित थी ।
إرسال تعليق