मध्यप्रदेश एंव निम्बाहेडा पुलिस की सयूक्त कार्यवाही निम्बाहेडा कोतवाली थाना पुलिस के सहयोग से मध्यप्रदेश से चोरी हुए दस लाख रूपये का आयशर वाहन निम्बाहेडा से जब्त, उज्जैन निवासी दो आरापी गिरफतार।
G94NEWS Chittorgarh Nimbahera
निम्बाहेडा कोतवाली थाना पुलिस के सहयोग से मध्यप्रदेश से चोरी हुए दस लाख रूपये का आयशर वाहन निम्बाहेडा से जब्त किया गया जिसमें उज्जैन निवासी दो आरोपीयों को गिरफतार किया गया है यह कार्यवाही *कोतवाली थानाधिकारी रामसुमेर मीणा* के निर्देश एवं *सहायक उपनिरीक्षक सुरज कुमार के नेतृत्व* में पुलिस टीम कानि. वीरेंद्र एवं देवेंद्र द्वारा कि गई।
निम्बाहेडा कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार 23 अकटुबर 2024 को फरियादी श्याम सोराष्ट्रीय पिता रामलाल सोराष्ट्रीय उम्र 33 साल निवासी हाट मैदान शाजापुर ने जिला शाजापुर कोतवाली थाना पर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की 21 अक्टुंबर की रात मे अपने लोडिंग गाडी भारत बेज क्रमांक एम.पी 09 जी.जी. 2586 किमत दस लाख रूपये को हाट मैदान मे खडी की थी 22 अक्टुंबर को सुबह देखा तो लोडिंग गाडी मौके पर नही दिखी। गाडी मे लगे जी.पी.एस. की लास्ट लोकेशन सुपर मार्केट पालखेडी तक दिखा रही है। उसके बाद से जी.पी.एस. बंद हो गया। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली शाजापुर पर प्रकरण पंजिबद्व कर विवेचना मे लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये शाजापुर जिला पुलिस अधीक्षक यशपाल ंिसह राजपुत द्वारा कोतवाली थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा को अज्ञात आरोपियो की गिरफतारी और चोरी हुई लोडिंग गाडी भारत बेज की तलाश हेतु टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया।
सीआई बृजेश मिश्रा के द्वारा उपनिरीक्षक राहुल पोरवाल, कानि. जीवन पांचाल, राकेश राठौड और अर्जुन ंिसह की एक टीम गठित की गई जिसके द्वारा घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरे तलाश और गाडी मे लगे जी.पी.एस की लास्ट लोकेशन सुपर मार्केट पालखेडी के आगे के रूट का सीसीटीवी कैमरे चैक करते हुये जावरा जिला नीमच तक पहुचे। जहां से राजस्थान मे जाने की सीमा मे जाने की जानकारी लगी। जावरा शहर मे लगे कैमरे से दो संदिग्ध लडको के द्वारा उक्त लोडिंग गाडी को चोरी करने की जानकारी मिली इस दौरान घटनास्थल से जावरा तक पुलिस टीम द्वारा करीबन 100 सीसीटीवी कैमरे चैक किये गये।
गठित पुलिस टीम द्वारा शाजापुर से कुछ स्थानो को चिन्हीत किये जिनके आधार पर जिला शाजापुर के साईबर सैल प्रभारी उपनिरीक्षक अरविन्द सिंह तौमर, अनिल सक्सेना, घनश्याम राजपुत से मीली महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर दो संदिग्ध लडको की जानकारी मिली जो सीसीटीवी कैमरो मे दिखाई दिये थे। जिनकी पहचान फिरोज पिता हमीद खान उम्र 29 साल निवासी राजीव रत्न कॉलोनी उज्जैन और जुबेर पिता जाकिर खान उम्र 21 साल निवासी विक्रम नगर उज्जैन के रूप मे हुई। पुलिस टीम द्वारा उज्जैन मे दोनो संदिग्ध के घरो पर दबिश देकर अपनी कस्टडी मे लिया और दोनो से पुछताछ करने पर दोनो आरोपियो ने हाट मैदान शाजापुर से चोरी की गई लोडिंग वाहन भारत वेज राजस्थान के निम्बाहेडा मे छुपाना बताया। पुछताछ मे दोनो आरोपीगण द्वारा एक माह पूर्व ही देवास जिले से चोरी हुई महेन्द्रा पिकअप गाडी भी चोरी करना स्वीकार किया। पुछताछ के दौरान दोनो आरोपियो के ने बताया की पूर्व मे भी चोरी के वाहनों को उज्जैन में बेचा गया जिनकी सहायता से दोनो अरोपी फिरोज खान व जुबेर शाह ने निम्बाहेडा में छुपाना बताया। शाजापुर पुलिस टीम द्वारा दोनो आरोपीगणो को राजस्थान के निम्बाहेडा लेकर आए जहां निम्बाहेडा कोतवाली थाना पुलिस के ए.एस.आई. सूरज कुमार द्वारा मुखबीर तंत्र के जानकारी जुटा कर मय थाना कानि. विरेन्द्र, देवेन्द्र के साथ उदयपुर रोड स्थित सांकरीया ओवर ब्रिज के पास मा सूनसान रास्ते के किनारे लोडिंग गाडी भारत बेज क्रमांक एम.पी 09 जी.जी. 2586 किमत दस लाख रूपये को जब्त किया गया। उक्त आरोपियो को न्यायालय के आदेश से न्यायिक अभिरक्षा जिला शाजापुर भेज दिया गया।
*उक्त कार्यवाही के दौरान चोरी हुए वाहन जब्ती में एएसआई सूरज कुमार मय टीम कानि. वीरेंद्र एवं देवेंद्र का विशेष योगदान रहा।
Comments
Post a Comment