पाटीदार समाज मेवाड़ की तीन-दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का आगाज ।खेल को खेल की भावना से खेले खिलाड़ी,ऐसी प्रतियोगिताओं से प्रतिभाएं आती है सामने - विधायक डांगी

[ रिपोर्ट -अभिषेक धींग]
उदयपुर जिले के खेता खेड़ा गांव में पाटीदार समाज मेवाड़ की तीन-दिवसीय 12 वीं खेल कूद  प्रतियोगिता  शनिवार को सुबह 11 बजे शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि वल्लभनगर विधायक उदय लाल डांगी , विशिष्ट अतिथि भींडर प्रधान हरि सिंह सोनीगरा,भींडर तहसीलदार सतीश चंद्र पाटीदार, डुंगला उप प्रधान रणजीत सिंह सारंगदेवोत रहे
 , कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष बगदी राम पाटीदार ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक उदय लाल डांगी ने कहा की खेल कूद प्रतियोगिताओं से समाज की प्रतिभाएं आगे आती है ,खिलाड़ी को खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। ,
 साथ विधायक डांगी ने स्थानीय विद्यालय में दो कक्षा - कक्ष बनाने, प्रार्थना सभा डोम निर्माण,गांव में सी.सी सड़क बनवाने की घोषणा की, साथ ही कहा की पाटीदार समाज के लिए में हर समय तैयार मिलूंगा ,मेरे लायक कुछ भी कार्य हो जरूर बताएं, आपने मुझे जीताकर विधायक बनाया उसका कर्ज चुकाने के लिए मैं हर समय तैयार हूं,

 वहीं प्रधान हरि सिंह सोनीगरा ने संबोधित करते हुए कहा कि स्थानीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए साइकिल स्टैंड बनाने व कबड्डी की मेटी ( मैदान कीट ) देने कि घोषणा की, वहीं डुंगला उपप्रधान रणजीत सिंह सारंगदेवोत ने सहकारिता मंत्री गोतम दक की ओर से डुंगला पंचायत समिति के रावतपुरा रेल्वे स्टेशन पर पाटीदार समाज धर्मशाला में पनघट लगाने व धर्मशाला निर्माण में 5 लाख रुपए देने की घोषणा की 
वहीं विशिष्ट अतिथि तहसीलदार भींडर सतीश चंद्र पाटीदार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पाटीदार समाज मेहनती कोम जिसका उदाहरण में स्वयं हूं, मेरे बचपन में ही पिता का निधन हो गया था, लेकिन कभी भी में निराश न होकर अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करता रहा, जिसकी बदोलत आज तहसीलदार के पद पर पहुंचा हूं

 , इस लिए जीवन में अपनी मेहनत पर भरोसा रखें ,भगवान सब कुछ अच्छा ही करता है, समाज में हर व्यक्ति को अनुशासन से रहना चाहिए,जिससे समाज की मर्यादाएं बनी रहे। मुख्य अतिथि वल्लभनगर विधायक डांगी ने प्रतियोगिता का ध्वजारोहण करते हुए प्रतियोगिता के उद्घाटन की घोषणा की, और वॉलीबॉल मैदान पर जाकर शुभारंभ किया। 

वहीं अतिथियों ने समाज के नववर्ष के केलेडर का विमोचन किया। साथ ही अतिथियों ने समाज कि विभिन्न प्रतिभाओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया,आयोजित प्रतियोगिता में क्रिकेट, वालीबाल, कबड्डी, खो-खो की 49 टीमों ने भाग लिया। इस दौरान सारंगपुरा भींडर सरपंच प्रतिनिधि स्वरूप सिंह राणावत, उपसरपंच रमेश पाटीदार, भींडर पंचायत समिति सदस्य भरत व्यास, भीमराज पाटीदार, कानोड़ थाना अधिकारी मुकेश कुमार खटीक,डुंगला रावतपुरा सरपंच ठाकुर सिंह, पूर्व सरपंच बड़वाई पुरण अहीर , समाज के महामंत्री जीतमल पाटीदार, उपाध्यक्ष इंद्रमल पाटीदार, पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक बगदू लाल पाटीदार,खेल  मंत्री प्रकाश पाटीदार सहित समाजजन मोजुद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन समाज के पूर्व महामंत्री विजय प्रकाश पाटीदार ने किया।

Comments