गंगरार स्थित सबरी आश्रम में विधायक डॉक्टर सुरेश धाकड़ के द्वारा की गई 15 लाख के खुले बरामदे के निर्माण की घोषणा का होगा शिलान्यास!
जानकारी देते हुए कार्यक्रम प्रभारी व कार्यक्रम संयोजक योगेश कुमार व्यास एडवोकेट ने बताया कि लोकप्रिय विधायक सुरेश धाकड़ के द्वारा गंगरार विधानसभा क्षेत्र में स्थित माता सबरी आश्रम जो कि आस्था का प्रमुख मंदिर हैं और माता सबरी माता शबरी का जीवन हमें यह सिखाता है कि ईश्वर को पाने के लिए धन, दौलत या बड़े ज्ञान की नहीं, बल्कि केवल सच्चे और निर्मल प्रेम की आवश्यकता होती हैं के यहाँ पर भील समाज गंगरार के प्रतिनिधि मंडल की माँग पर विकास हेतु स्थान पर खुले बरामदे की माँग की गई जिस पर विधायक सुरेश धाकड़ ने अवीलम्ब प्रथम प्रयास पर ही खुले बरामदे के निर्माण के लिए समाज की माँग को स्वीकार करते हुए पूरा कर विकास के लिए खुले बरामदे हेतु पंद्रह लाख रुपए की घोषना की गई और भविष्य में भी समाज के लिए हर समय सहयोग करने की और समाज के लोगों के हित के लिये कार्य करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई जिस पर सम्पूर्ण समाज में हर्ष व्याप्त हो गया और भील समाज के आग्रह पर बनने वाले खुले बरामदे का शिलान्यास का कार्यक्रम रविवार को गंगरार स्थित सबरी आश्रम में विधायक डॉक्टर सुरेश धाकड़ के निर्देशानुसार कार्यक्रम सुबह साढ़े दस बजे आयोजित किया जाएगा जिसमें भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी मय कार्यकर्ता व वरिष्ठ कार्यकर्ता व सभी संघठन के लोग शामिल होंगे और कार्यक्रम का आयोजन विधिवत् रूप से किया जाएगा और कार्यक्रम का शिलान्यास किया जाएगा
गंगरार
चंद्र प्रकाश बिलवाल

Post a Comment