नि:शुल्क मोतियाबिन्द नेत्र शिविर मै 80 नेत्र रोगियों की जाँच व 30 नेत्र रोगियों क़ो मोतिया बिन्द ऑपरेशन के लिए चयन*




 महावीर इंटरनेशनल केंद्र छोटी सादड़ी द्वारा आयोजित व  समाज सेवी दाऊदी भाई बोहरा  परिवार द्वारा पीड़ित मानव सेवार्थ हेतु  नेत्र व दंत  शिविर आयोजित किया गया महावीर इंटरनेशनल  के सचिव लोकेश जायसवाल नें बताया की गोमा बाई नेत्रालय नीमच द्वारा 59वा नेत्र जाँच चिकित्सा शिविर व 28वां दंत  चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया जिसमें 80 रोगियों की जांच की गई जांच में 30 रोगियों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयन किया गया साथ ही बस द्वारा मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए गोमाबाई नेत्रालय नीमच भेजा गया व 15 रोगियों को निशुल्क  चश्मा वितरित  किया गया 9 रोगियों को निशुल्क दवाई उपलब्ध कराई गई और 12 रोगियों को नीमच  गोमाबाई नेत्रालय में रेफर किया  गया साथ ही विश्नोई  डेंटल केयर नें दंत चिकित्सा जाँच में 40 दंत रोगियों की जांच की गई व दवाईया निशुल्क उपलब्ध कराई गई  महावीर इंटरनेशनल के द्वारा  गोमाबाई नेत्रालय के डॉ जुबिन सिँह व चंदा चावला व विश्नोई डेंटल के डॉ आर आर विश्नोई, व,डॉ राजु राम व डॉ रोशन व स्टॉफ का ऊपरना ओड़ा कर स्वागत किया गया 

  इस अवसर पर संरक्षक गुणवंत लाल बंडी, राजमल मुरडिया, रीजन 7 के डायरेक्टर कांतिलाल दक, पूर्व गवर्निंग काउंसिल सदस्य अमृतलाल बंडी , अध्यक्ष कैलाश गिरी गोस्वामी सचिव लोकेश जायसवाल  सह सचिव अविनाश गौड, जसवंत कासमा,देवकरण सोनी, लोकेश रेगर,लक्ष्मीनारायण चौहान, श्याम गिरी गोस्वामी,अशोक नागोरी व सभी वीर सदस्य सेवा के लिए उपस्थित रहे

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post