बिलोदा, डूंगला (चित्तौड़गढ़), 07 जून 2026।
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में 765 केवी पॉवर ग्रिड मेवाड़ ट्रांसमिशन लाइन ( ऋषभदेव- मंदसोर ) परियोजना के अंतर्गत KEC International Limited द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिलोदा, तहसील डूंगला, जिला चित्तौड़गढ़ में पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा ग्रामीणों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करना था। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया तथा उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में Power Grid Corporation of India Limited (PGCIL) की ओर से श्री महेंद्र जी, श्री बिन्दु शेखर जी एवं श्री बोमसर उपस्थित रहे। वहीं KEC International Limited की ओर से श्री प्रशांत कुमार (प्रोजेक्ट मैनेजर), श्री संतोष महाराणा, श्री खेमचंद एवं श्री विवश सेनापति सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विद्यालय एवं ग्राम पंचायत की ओर से ग्राम सरपंच श्री राजमल सरगना जी, श्री गेरीलाल जी एवं श्री तुलसीराम जी सुथार सहित अन्य गणमान्य नागरिक और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करनी चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने पौधों के संरक्षण, जल संरक्षण तथा स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के निर्माण हेतु सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रशासन ने KEC International Limited एवं PGCIL के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया तथा इस प्रकार की जनहितकारी पहल को समाज एवं पर्यावरण के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

Post a Comment