उपखंड अधिकारी महोदय एवं अधिशाषी अधिकारी के नाम ज्ञापन

 



जीला -प्रतापगढ 

तहसील -छोटीसादडी 

रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा 

जल आपूर्ति छोटीसादड़ी से तीन फरवरी से बंद 


पनघट योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा 2009 में हिन्दू चौराहा पर लगाई गई जल आपूर्ति की टंकी में फरवरी माह से पानी बंद कर दिया गया



ग्रामीणों ने बताया है कि फरवरी माह में बिना किसी कारण के नगरपालिका द्वारा जल आपूर्ति टंकी में बंद करवा दिया गया हैं, जिसकी सूचना कई बार नगरपालिका अधिकारी को महिलाओ और भारत की जनता ने दि लेकिन अफसोस किसी भी कर्मचारी के कान पर जु तक नहीं रेंगी, उलट जवाब में उत्तर मिलता है की मर्जी हो जो कर लो कुछ नहीं होगा, विवश होकर जनता को न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड रहा हैं। यह जल आपूर्ति टंकी 2009 में शिव मंदिर में पुजारी कमल गिरी गोस्वामी की अनुमति से नगर की जनता के सहयोग से धन इकट्ठा कर हिन्दू चौराहा पर शिव मंदिर के प्रांगण में पक्का स्टैन्ड बनाकर रखी गई थी, टंकी के पास ही एक लगभग 400 वर्ष पुराना पारस पीपल का वृक्ष हैं। 2015 में पास में ही किसी संघ द्वारा व्यवसायिक दुकानों का निर्माण भी इसी टंकी की जल आपूर्ति से हुआ हैं। साथ ही पूरे नगर में जहा जहा भी पनघट योजना के तहत लगाई गई टंकियों का दुरूपयोगः रसुखदारों द्वारा पालिका की मिलीभगत से निर्माण कार्यों में जल प्रयोग किया गया । यहाँ 2 शिव मंदिर हैं और नगर का ब्रह्म मध्य स्थान हैं। जहा मार्ग में आने जाने वालों और तीन वार्ड के लोग जल पीने के काम में लेते आ रहे हैं हाथ जोड़कर प्रार्थना हैं की तय अवधि 3 दिवस में इस कार्य को पुनः शुरू करवाने की माग

Comments