बंबोरी रघुनाथपुर स्थित प्राचीनतम श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर में नवीन श्री हनुमान जी बालाजी महाराज की प्रतिमा का विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अभिषेक कर विधिवत स्थापना की गई।
इस अवसर पर श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर मंडल के संरक्षक ठाकुर राव लव कुमार सिंह पवार, कुंवर यश कुमार, पटेल नंदकिशोर, सचिव किशन जणवा, पटेल रामेश्वर धाकड़, शांतिलाल चौहान, संतोष दास वैष्णव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम के अंतर्गत पंडित पुष्पकांत आमेटा, पंडित धर्मेंद्र कुमार आमेटा, पप्पू लाल राजपुरोहित, सुरेश चंद्र आमेटा एवं अशोक आमेटा द्वारा तीन दिनों तक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अभिषेक संपन्न कराया गया तथा विधिवत अनुष्ठान के बाद श्री हनुमान जी महाराज की प्रतिमा का वास एवं स्थापना करवाई गई।
धार्मिक वातावरण और भक्तिमय माहौल में संपन्न इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। अंतिम दिवस में महाप्रसाद का वितरण किया गया।

Post a Comment