खरीफ बुवाई पूर्व किसान गोष्ठी का आयोजन।

 



जीला -प्रतापगढ 

तहसील -छोटीसादडी 

रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा 


छोटीसादड़ी उपखंड क्षेत्र के गांव जलोदा जागीर, में उपनिदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक आत्मा कार्यालय के द्वारा आत्मा योजना अंतर्गत एक दिवसीय खरीफ पूर्व किसान  गोष्ठी का आयोजन किया गया इस प्रशिक्षण में किसानों को खरीफ फसलों की बुवाई से पूर्व तकनीकी सुझाव बताए गए जैसे संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग, खरीफ फसलों की उन्नत किस्मे, जिप्सम उर्वरकों का प्रयोग, मृदा परीक्षण इत्यादि प्रशिक्षण के दौरान उपनिदेशक आत्मा गोपाल नाथ योगी के द्वारा आत्मा योजना की जानकारी व नवाचार के बारे में , FPO के सीईओ मनजीत सिंह द्वारा किसान उत्पादक समूह के महत्व एवं किसानों के लिए लाभकारी योजना , सहायक कृषि अधिकारी दुर्गालाल बैरवा द्वारा कृषि विभाग की प्रमुख योजनाओं के बारे में जानकारी, साथ ही जैविक किसान मांगीलाल जनवा, बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा, लक्ष्मी लाल धाकड़ ने जैविक खेती के बारे में किसानों को अपने अनुभव बताये, कृषि पर्यवेक्षक कंवरलाल मीणा, पुष्पा धाकड़,प्रमोद धाकड़, कालू सिंह मीणा, उपस्थित रहे इस प्रशिक्षण में पंचायत समिति छोटी सादड़ी के 125 किसानों,व आत्मा के किसान मित्रों  ने भाग लिया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post