बार एसोसिएशन बीकापुर वार्षिक चुनाव 2026- 27 के संपन्न हुए चुनाव में पूर्व में रहे रनर प्रत्याशी वंशीधर शुक्ला को नवनिर्वाचित अध्यक्ष पद के रूप में चुना गया। तो वहीं दूसरी तरफ अशोक सिंह को उपाध्यक्ष पद के रूप में नवनिर्वाचित घोषित किया गया। मंत्री के पद पर राम सिंह यादव को नव निर्वाचित घोषित किया गया । उन्हें रिकॉर्ड 89 मत मिले उन्होंने पूर्व में रहें रनर प्रतिद्वंदी कुश कुमार राय को भारी मतों से पराजित किया। कुल 118 मत में से 117 मत पड़े। अध्यक्ष पद के लिए डाला गया एक मत अवैध पाया गया तो वहीं दूसरी तरफ मंत्री पद के लिए भी डाला गया एक मत अवैध पाया गया। एक मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया। पूर्व अध्यक्ष एवं निर्वाचन अधिकारी अवध राम यादव ने सभी जीते हुए प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिया।
मालूम हो कि बीकापुर का वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआं। वंशीधर शुक्ला अध्यक्ष, राम सिंह यादव मंत्री, तथा अशोक सिंह उपाध्यक्ष पद के लिए नवनिर्वाचित घोषित किए गए। पूर्व में रहे रनर प्रत्याशी वंशीधर शुक्ला के पक्ष में बार एसोसिएशन बीकापुर के अधिकताओं ने जमकर वोटिंग की जिससे उन्हें 118 मतों में से 81 मत मिले। नवनिर्वाचित अध्यक्ष वंशीधर शुक्ला पूर्व में एक मत से चुनाव हार गए थे। लेकिन इस बार बार एसोसिएशन बीकापुर के मतदाताओं ने अपना भरपूर सहयोग और समर्थन दिया। जिससे उन्होंने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की । अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे सीताराम दुबे दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें कुल 21 मत मिले तीसरे नंबर पर शिवनाथ सिंह रहे और उन्हें कुल 15 मत मिले । कयास यही लगाया जा रहा था की मंत्री पद के चुनाव में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी लेकिन हुआ ठीक इसका उल्टा बीकापुर बार के नवनिर्वाचित मंत्री राम सिंह यादव के पक्ष में जमकर वोट बरसे। उन्हें कुल 89 मत मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंदी कुश कुमार राय को 27 मतों पर ही संतोष करना पड़ा। पूर्व के चुनाव में कुश कुमार राय रनर प्रत्याशी थे और वह तीन मतों से चुनाव हार गए थे । उपाध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह 63 मत पाकर विजय घोषित किए गए उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरेंद्र कुमार पांडे को 10 मतों से पराजित किया। मतदान करने की प्रक्रिया सुबह 10:00 बजे से शुरू हुई जो दोपहर 2:00 बजे तक चली। मतो की गणना 3:00 बजे से शुरू हुई। मतों की गणना के बाद पूर्व अध्यक्ष एवं निर्वाचन अधिकारी अवध राम यादव ने सभी नवनिर्वाचित अध्यक्ष, मंत्री, उपाध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकारिणी एवं कनिष्ठ कार्यकारिणी के सदस्यों व पदाधिकारीयों को जीत का प्रमाण पत्र दिया। संयुक्त मंत्री पुष्पेंद्र मिश्र दिनेश कुमार पांडे को निर्विरोध नवनिर्वाचित सदस्य के रूप में चुना गया तो वही कनिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम सुंदर कनौजिया वरिष्ठ कार्यकारिणी राम सजीवन चौरसिया, दिनेश कुमार तिवारी, रमेश कुमार, तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए अरुण कुमार मिश्रा, सुशील कुमार पांडे, तथा संजय पांडे को निर्विरोध निर्वाचित सदस्यता प्रमाण पत्र दिया गया।

.jpeg)
Comments
Post a Comment