बड़ीसादड़ी तहसील के निकुंभ कस्बे में पहाड़ी पर स्थित चंदा माता के जयकारों और भक्ति- भजनों की गूंज

 



जिला चित्तौड़ गढ़ बड़ीसादड़ी

न्यूज निकुंभ

रिपोर्ट महेश टांक निकुंभ


बड़ीसादड़ी तहसील के निकुंभ कस्बे में पहाड़ी पर स्थित चंदा माता  के जयकारों और भक्ति- भजनों की गूंज के साथ आसपास गांवों के सैंकड़ों श्रद्धालु भक्तों  की उपस्थिति में  माता के भव्य दरबार में चंदा माता सत्संग सेवा परिषद के तत्वाधान में 285 वां भक्ति सत्संग का आयोजन लाभार्थी द्वारा किया गया। परिषद के संयोजक प्रेम सिंह सिसोदिया ने बताया कि माता के दरबार में दिन भर भक्तों का तांता लगा रहा। सत्संग परिषद द्वारा लाभार्थी परिवार एवं उंठेल खेड़ा ग्राम के सत्संग मंडल का अभिनंदन किया गया।  भजन गायक एवं ऑर्गन वादक ने माता रानी के भजनों से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। दिव्य मंगल आरती में महिला श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति निरंतर बढ़ रही है।

Comments