निषाद पार्टी के संभावित प्रत्याशी करुणाकर पांडे 'बब्बू' का


 अधिवक्ताओं को बड़ा तोहफा, बार हॉल में 2 एसी लगवाने की घोषणा"

बीकापुर तहसील पहुंचे निषाद पार्टी के संभावित विधानसभा प्रत्याशी एवं समाजसेवी करुणाकर पांडे 'बब्बू' ने नव निर्वाचित एवं वर्तमान बार एसोसिएशन पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया। उन्होंने अधिवक्ता हाल में गर्मी से राहत दिलाने के लिए दो बड़े एसी लगाने की घोषणा की। इस दौरान अध्यक्ष वंशीधर शुक्ल, मंत्री रामसिंह यादव सहित सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं को अंगवस्त्र, पेन व डायरी देकर सम्मानित किया गया।

करुणाकर पांडे ने कहा कि "जनता का आशीर्वाद मिला तो बीकापुर विधानसभा के वर्षों से लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।"

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का भी सम्मान किया गया तथा बार सदस्यों ने करुणाकर पांडे को अपना आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता बृजेश यादव ने किया।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم