महेश नवमी महोत्सव पर माहेश्वरी समाज बंबोरी द्वारा विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

 



बंबोरी। माहेश्वरी समाज बंबोरी द्वारा माहेश्वरी समाज के आराध्य देव भगवान महेश (भगवान शिव) के पावन पर्व महेश नवमी के उपलक्ष्य में दो दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि 22 जून 2026 को सायंकाल समाज के प्रतिभाशाली बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं की सहभागिता से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं मनोरंजक गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

इसके पश्चात 23 जून 2026 को प्रातः भगवान महेश का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक किया जाएगा। वहीं सायं 5:00 बजे भगवान महेश के नवीन स्वरूप की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें समाजजन पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर भगवान महेश के जयघोष के साथ नगर भ्रमण करेंगे।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर सायंकाल समाज के सभी बंधुओं के लिए सामूहिक प्रीतिभोज का आयोजन किया जाएगा।

माहेश्वरी समाज बंबोरी ने सभी समाजजनों से सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रमों में भाग लेने तथा भगवान महेश का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।


जीला -प्रतापगढ 

तहसील -छोटीसादडी 

रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा 

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post