नीट (यूजी) परीक्षा केंद्रों का जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण




चित्तौड़गढ़, 21 जून। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित नीट (यूजी) परीक्षा के सफल एवं सुचारु संचालन को लेकर जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने रविवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


जिला कलक्टर ने मेजर नटवर सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिटी गर्ल्स स्कूल, किला रोड स्थित पुरुषार्थ स्कूल एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय सेंथी पहुंचकर परीक्षा व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, परीक्षार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं एवं केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

उन्होंने परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों एवं केंद्र प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) दिनेश धाकड़ भी मौजूद रहे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم