राज्य के एडीजी राघवेंद्र सुहास आज निंबाहेड़ा क्षेत्र के पुलिस उप अधीक्षक सर्कल ऑफिस का निरीक्षण करने के पश्चात आयोजित मीटिंग में क्षेत्र के सीएलजी सदस्यों के विचारों से हुए रूबरू

 


मीटिंग में सदस्यों ने क्षेत्र में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और नशे से जुड़ी वस्तुओं के बारे में जानकारी देते हुए क्षेत्र में बढ़ती चोरी की वारदातों ,उनमें संलिप्त पाये जाने वाले लोगों की धरपकड़,बाहरी लोगों का आइडेंटिफिकेशन नहीं हो पाना,पुलिस स्टाफ की संख्या कम होना,जिला अस्पताल की निःशुल्क पार्किंग स्थल से गाड़ियों का चोरी होना आदि क्राइम से जुड़ी समस्याओं से अवगत करवाया गया, 


एडीजी राघवेंद्र सुहास और जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव का ध्यान आकृष्ट करते हुए सदन में सीएलजी और मीडिया से जुड़े हुए प्रतिनिधियों ने बताया कि पिछले काफी लंबे से निंबाहेड़ा क्षेत्र के पुलिस महकमे में नफरी की बहुत बड़ी कमी है,साथ ही साथ यह क्षेत्र अब केबिनेट मंत्री स्तर का क्षेत्र होने के चलते यहां का क्षेत्रफल और बढ़ते क्राइम की स्थिति के मद्देनजर कई वर्षों से लंबित एडिशनल एसपी का पद सृजित करने की महत्ती आवश्यकता है,साथ ही ,कोतवाली पुलिस थाना,आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी को अब जमीनी रजिस्ट्री पट्टा भी मिल चुका है,इनमें नवीन निर्माण करवाया जाए,,कस्बा चौकी को भी नए भवन की आवश्यकता के साथ साथ जिला अस्पताल परिसर में नई पुलिस चौकी,कच्ची बस्ती में नई पुलिस चौकी खोलने की आवश्यकता है,एडीजी राघवेंद्र सुहास ने मीटिंग में उपस्थित सभी सदस्यों के मोबाइल में प्ले स्टोर से राजकोप सिटीजन ऐप डाउनलोड करवाया गया और उसमें पब्लिक रिलेटेड ऐप की उपयोगिता बताई  गई,

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post