रिलायंस कोल माइंस मुहेर की 100 फिट गहरी खाई में डंपर दुर्घटनाग्रस्त, ऑपरेटर के मौत की सूचना!

 


सिंगरौली। 

जिले के मुहेर स्थित रिलायंस कोल माइंस में शुक्रवार को एक डंपर100 फिट  गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त मिला है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा कार्य के दौरान हुआ, जिसमे एक डंपर ऑपरेटर की मौत की भी जानकारी सामने आ रही है और मृतक की पहचान *देवेंद्र* के रूप में बताई जा रही है, जो कि अभी अपुष्ट है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवेंद्र ड्यूटी के दौरान खदान क्षेत्र में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान हुए हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे।

 

हादसे के बाद खदान क्षेत्र में हड़कंप मच गया और सहकर्मियों व परिजनों में शोक व्याप्त हो गया। फिलहाल घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।

 

प्रबंधन एवं संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

Comments