मोबाइल वैन से विधिक जागरूकता शिविरों का शुभारंभ

 

तालुका विधिक सेवा समिति, राजगढ़ के तत्वावधान में क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आमजन को उनके अधिकारों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। माननीय नालसा एवं रालसा  द्वारा संचालित विभिन्न विधिक योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से 16 जून 2026 से 20 जून 2026 तक मोबाइल वैन के माध्यम से गांव-गांव में जागरूक
ता शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
​इस प्रचार-प्रसार अभियान की शुरुआत मंगलवार को न्यायालय परिसर से हुई। ताल्लुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष तथा अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश शर्मा ने मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया। निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार यह वैन विभिन्न गांवों में जाकर लोगों को कानून और जनहित की योजनाओं के प्रति जागरूक करेगी।
​तालुका विधिक सेवा समिति की सचिव भाग्यश्री मीणा ने बताया कि अभियान के पहले दिन मोबाइल वैनग्रामथानाराजाजी,धमरेड़,
खरखडा
​टहला बाईपास
​रेलवे स्टेशन
​मेला का चौराहा
​, पुराना राजगढ़
​में पीएलवी सुबेन्द्र सैनी द्वारा ग्रामीणों को विधिक योजनाओं और उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी प्रदान की ​इसके साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग रहने की तथा ​टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी दी गई। 

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم