गंगरार मे लोकप्रिय विधायक द्वारा भील समाज के आराध्य देव माता सबरी आश्रम स्थित मंदिर पर खुले बरामदे बाबत जारी की गई

 




गंगरार जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक व कार्यक्रम प्रभारी एडवोकेट योगेश कुमार व्यास ने बताया की गंगरार शबरी आश्रम पर विधायक महोदय डॉ श्री सुरेश धाकड द्वारा खुले बरामदा के लिए 15 लाख रुपए राशि स्वीकृत कि गई जिसका आज शिलान्यास भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया तथा इस दौरान पदाधिकारियों द्वारा सबरी आश्रम में पेड़ लगाकर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान सबरी आश्रम में भील समाज के प्रबुद्धजन मौजूद रहे, जिनके द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भैरों सिंह चौहान व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रधान देवीलाल जाट, व अशोक कुमार जैन का समाज के लोगों ने स्वागत कर अभिनंदन किया, इस दौरान मुख्य अतिथि चौहान ने अपने उद्बोधन में बताया कि वर्षों से भील समाज के द्वारा विभिन्न राजनीतिक दलों को समर्थन दिया जाता आ रहा है परंतु विधायक सुरेश धाकड़ के द्वारा जो विकास कार्य करवाने के लिए पहल समय समय पर की जा रही है, वह अविस्मरणीय है तथा अध्यक्षता कर रहे क्षेत्र के पूर्व प्रधान देवीलाल जाट ने बताया कि माँ सबरी के बेर खाके प्रभु श्रीराम ने प्रेम की कथा आगे बढ़ाई और आज उसी प्रेम व विश्वास के साथ  समाज प्रत्येक व्यक्ति का मान सम्मान करता हुआ आ रहा है। साथ ही मंचासीन अतिथि अशोक कुमार जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस संबंध में विधायक महोदय द्वारा यह तथ्य समाज के संज्ञान में डाल दिया गया है कि इसके अलावा भी समाज को और भी किसी प्रकार की अन्य सहायता की जरूरत रहेगी तो उसका अविलंब निवारण समय रहते कर दिया जाएगा और समाज के द्वारा दिए गए आशीर्वाद से ही आज संपूर्ण राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी कि सरकार बनी है, जिसमें समाज का बहुत बड़ा योगदान रहा है,ज्ञात रहे कि कुछ समय पहले क्षेत्र के भील समाज के प्रबुद्ध जन द्वारा माननीय विधायक सुरेश धाकड़ से मुलाकात कर खुला बरामदा की स्वीकृति के लिए निवेदन किया, जिसको विधायक महोदय द्वारा तुरंत ही स्वीकार कर समाज को और भी आश्वस्त किया कि इसके अलावा भी आपके समाज के विकास में कभी राशि की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी तथा जब जब भी समाज के विकास के उत्थान के लिए आवश्यकता होगी तब तब विधायक महोदय द्वारा हर कदम पर समाज का साथ दिया जाकर उनके साथ खड़े रहकर समाज के विकास में योगदान किया जाएगा और उक्त घोषणा के पश्चात आज पदाधिकारियों द्वारा माननीय विधायक सुरेश जी धाकड़ के निर्देशानुसार सबरी आश्रम जलकी का खेड़ा में खुले बरामदे की नींव खोदकर शिलान्यास कर कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया, कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रमुख साहब भेरु सिंह चोहान, पूर्व प्रधान  देवी लाल जाट,शबरी आश्रम अध्यक्ष चत्रु जी भील,भाजपा नेता अशोक कुमार जैन,पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय जी वैष्णव व ज्योतिष पुरोहित, पंचायत समिति सदस्य शांतिलाल माली, गोपाल भील आकोडिया, साडास मंडल महामंत्री जगदीश चंद्र मेनरिया, कार्यक्रम के संयोजक योगेश कुमार व्यास,एस सी मोर्चा जिला मंत्री मोहन  रैगर  जीएसएस चैयरमेन बाबू लाल बालोटिया ,राजेंद्र सेन, मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा, देवकिशन शर्मा गोवलिया,भेरू रायका,मंडल उपाध्यक्ष संतोष शर्मा,शम्भू लाल रायका,गोपाल वैष्णव भटवाड़ा,गोपाल पाराशर,लक्ष्मी लाल शर्मा उप सरपंच कांटी,बाबू लाल गुजराती मोची, लक्ष्मण जी किसान मोर्चा अध्यक्ष,पुष्पेंद्र सिंह गोवलिया कैलाश जाट सुदरी ,भेरू जाट सुदरी,देवी सिंह गंगरार,राधेश्याम  मूसल,दिनेश सेन,पंडित चंद्र प्रकाश पछारिया,राजेश काकाणी,शोभा लाल पुरबिया,सत्य प्रकाश पुरबिया,किशोर पुरबिया, पूर्व मंडल महामंत्री बन्ना लाल रेबारी, नारायण जाट मान सिंह जी खेड़ा,लालूराम अहीर,चंद्र प्रकाश पारीक,कृष्ण गोपाल पारीक,भागचंद भील ,नंद लाल भील सरपंच,पृथ्वी राज भील मोटलियस,राम चंद्र भील व पेमा भील बड़लिया,हेमराज जाट सोनियाना,राय सिंह चौहान,अमरचंद जाट सुदरी, नरेंद्र सिंह भाटी ओम प्रकाश सोनी,गगंरार सरपंच प्रतिनिधि साहब बालकिशन जी शर्मा व समस्त भील समाज के पधारे पंच व सभी भाजपा पदाधिकारीगण व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم