मोबाइल वैन से गांवों मे दी कानूनी जानकारी

 



राजगढ (अलवर)

तालुका विधिक सेवा समिति राजगढ़ सचिव भाग्यश्री मीणा ने बताया कि अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजगढ़ के निर्देशानुसार शुक्रवार को मोबाइल वैन के माध्यम से राजगढ़  मुख्यालय स्थित गांव अलेई, मुनपूर, और कोठी नारायणपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर आमजन को जागरूक किया गया। 

 शिविर में पीएलवी सुबेन्द्र कुमार ने बाल विवाह उन्मूलन, बाल विवाह रोकथाम से संबंधित एवं बाल विवाह निषेध अधिनियम के विषय में कानूनी जानकारी दी एवं बाल विवाह पर प्रतिबंध और विभाग की कानूनी आयु बाल विवाह के प्रतिकूल सामाजिक परिणाम बच्चों के अधिकार और उपलब्ध कानूनी उपाय के संबंध में विधिक जानकारी दी । साथ ही घरेलू और यौन हिंसा की रिपोर्टिंग प्रक्रिया एवं दहेज की सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए कानूनी जानकारी दी गई , घरेलू हिंसा, मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में, साइबर क्राइम व बाल विवाह निषेध, अधिनियम 2009 के बारे में शिक्षा के अधिकार के बारे में जानकारी दी ।साथ ही विशेष योग्यजनों के अधिकारों व उनकी सुरक्षा  के लिए चलाए जा रहे अभियान के बारे एवं उनके अधिकारों के बारे में भी जानकारी दी गई ।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post