जीला -प्रतापगढ
तहसील -छोटीसादडी
रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा
पुलिस थाना रठांजना और डीएसटी की कार्यवाही
अवैध देशी व अग्रेंजी शराब के कुल 04 कार्टुन जब्त कर 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार महिन्द्रा मेजर जीप को किया जब्त
पुलिसथाना रठांजना
जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ बी. आदित्य के निर्देशन में पुलिस थाना रंठाजना मय टीम और डीएसटी टीम द्वारा महिन्द्रा मेजर गाडी में परिवहन की जा रही अवैध देशी और अग्रेंजी शराब के कुल 04 कार्टून को जब्त किया जाकर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
मिली की एक महिन्द्रा मेजर पुरानी जीप में अवैध शराब होने की संम्भावना है जो भुवासिया से कामलिया की तरफ आने वाली है। वगैरा सुचना पर पुलिस टीम द्वारा भुवासिया पेट्रोल पम्प के आगे महिन्द्रा जीप आती हुई दिखाई दी। जिसको पुलिस टीम द्वारा चालक को रोकने का इशारा किया तो चालक गाडी को रोक कर भागने लगा। जिस पर पुलिस टीम द्वारा चालक को घेरा देकर पकडा और उसका नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम जितेन्द्र कुमार पिता जगदीश मीणा उम्र 28 साल निवासी सोहनपुर पुलिस थाना प्रतापगढ राज. होना बताया। पुलिस टीम द्वारा जीप की तलाशी लेने पर अलग-अलग देशी व अंग्रेजी शराब के 04 कार्टुन मिले। जिसमें प्रिन्स देशी मदिरा का एक कार्टून, एक कार्टुन में 17 किंगफिशर बियर की कैन एंव उसी कार्टुन में रॉयल स्टेज ड्युलेक्स विस्की के 05 कांच के पव्वे, टुर्बोक
बियर के 2 कार्टुन मिले। जिस पर अवैध शराब को जब्त कर महिन्द्रा मेजर जीप को जब्त किया गया। अभियुक्त जितेन्द्र कुमार पिता जगदीश मीणा उम्र 28 साल निवासी सोहनपुर पुलिस थाना प्रतापगढ राज. को गिरफ्तार किया जाकर थाना रठांजना पर प्रकरण धारा 19/54 आबकारी अधिनियम मे दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान जारी है।

Post a Comment