जीला -प्रतापगढ
तहसील -छोटीसादडी
रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा
जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ विशाल जाँगिड़ के निर्देशन में पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत् जयदेव सियाग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ और नानालाल सालवी पुलिस उप अधीक्षक वृत्त धरियावद के मार्गदर्शन में थानाधिकारी थाना धरियावद हजारीलाल पु०नि० के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना धरियावद क्षेत्र में तेज गति से मोटरसाइकिल चला कर आमजन में भय पैदा करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की गयी। पुलिस टीम द्वारा 05 मोटरसाइकिल को डिटेन किया गया।
धरियावद पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया पर अलग-अलग ग्रुप बनाकर तेज गति से बाइक चला कर और युवाओ को भ्रमित करने एवं आमजन में भय व्याप्त करने वालों के खिलाफ निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 30.07.2026 को तेज गति से मोटरसाइकिल चलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाकर 05 मोटरसाइकिल को जब्त किया गया।
Post a Comment