प्रतापगढ़, 31 जुलाई। राजस्थान सरकार के जनकल्याणकारी अभियान के तहत धमोत्तर की ग्राम पंचायत देवगढ़ में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में 14 आवासीय पट्टों का वितरण किया गया। शिविर में 2 जन्म प्रमाण पत्र, 1 विवाह प्रमाण पत्र तथा वीबी रामजी योजना के अंतर्गत 5 जॉब कार्ड भी जारी किए गए।
शिविर के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। एक पेड़ मां के नाम एवं हरियालो राजस्थान अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा, नायब तहसीलदार श्याम लाल मीणा, ग्राम विकास अधिकारी गौरव सहाय मीणा, वरिष्ठ सहायक रामचन्द्र मीणा, रामप्रसाद मीणा, गिरदावर सतुराम मीणा, पटवारी श्यामा कुमारी मीणा, नागेश मेघवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने राज्य सरकार की पहल की सराहना करते हुए शिविर को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बताया।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में ग्रामीण सेवा शिविर-2026 की निरंतरता बनाए रखते हुए जिले के विभिन्न ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर व शेष रही ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
’फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर’
जारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 3 अगस्त को प्रतापगढ़ की बरोठा, धमोत्तर की देवगढ़, पीपलखूंट की जामली, सुहागपुरा की मोटीखेड़ी, अरनोद की कोटड़ी, दलोट की जीरावता, छोटीसादड़ी की कालाकोट व ढावटा तथा धरियावद की मुंगाणा व नाड़ ग्राम पंचायत में फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित होंगे।
’शेष रही ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर ’
इसी तरह से पूर्व में जारी निर्धारित कार्यक्रम के तहत ग्रामीण सेवा शिविर शेष रही ग्राम पंचायतों में 3 अगस्त को प्रतापगढ़ की बजरंगगढ़, छोटीसादड़ी की गागरोल ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन होगा।
Comments
Post a Comment