राजगढ (अलवर)
कस्बे के टहला सड़क पर स्थित खरखडा ग्राम के छतरी का बास मौहल्ले में लंबे समय से नलों में पेयजल नहीं आने के साथ यहां लगा हुआ हैंडपंप भी खराब होने से यहां के वाशिंदों को पानी के लिए तरसना पड रहा है।वहीं दूसरी ओर चंबल से पानी लाने की कवायद की घोषणा।
खरखड़ा ग्राम छतरी का बास मौहल्ला निवासी नरेंद्र सिंह, हरिकिशन सैनी,धीरज वर्मा,बाबूलाल, पप्पूराम सहित अन्य ग्रामीणों ने गत दिनों जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता को शिकायत पत्र देकर अवगत कराया की खरखड़ा के छतरी का बास मौहल्ले में लगा हुआ सरकारी हैंडपंप करीब पांच वर्ष से खराब पडा हुआ है और करीब दस वर्ष से नलों से भी पेयजल वितरण व्यवस्था ठप्प पडी हुई है।जिससे उन्हें दूर दराज से पानी लाना पड रहा है।
खरखडा निवासी हरिकिशन सैनी ने बताया की जलदाय विभाग के एक्स ई एन और जे ई एन केवल आश्वासन दे रहें है और एक दूसरे पर ठीक कराने की बात कहते हैं।
उन्होने हैंडपंप ठीक कराने एवं नलों की पेयजल वितरण व्यवस्था सुधारने की मांग करते हुए हैंडपंप ठीक नहीं करने एवं नलों की पेयजल वितरण व्यवस्था नहीं सुधारने पर आंदोलनात्मक कार्रवाई करने की चेतवनी दी है।
Post a Comment