चीफ एडिटर / मनीष कुमार भाटी
उदयपुर खेरोदा कस्बे में मेवाड़ संघ शिरोमणि पूज्य गुरुदेव श्री अम्बालाल म सा के सुशिष्य श्रमणसंघीय उप प्रवर्तक गुरुदेव कोमल मुनि म के वर्ष 2026 के 'पावन परिवर्तन चातुर्मास' हेतु बुधवार को भव्य एवं मंगलमय प्रवेश हुआ। इस मंगल प्रवेश के अवसर पर संपूर्ण खेरोदा क्षेत्र गुरुदेव के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। मेवाड़ संघ के हजारों श्रावक-श्राविकाओं की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस पावन प्रवेश कार्यक्रम ने दिव्यता व भव्यता का नया इतिहास रचा। कार्यक्रम के सफल एवं कुशल संचालन में अध्यक्ष सुनील कूकड़ा और मंत्री मुकेश डांगी,अरविंद बडाला आदि ने मुख्य भूमिका निभाई। इस भव्य प्रवेश कार्यक्रम में गुरुदेव के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए देश-विदेश एवं विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। जिसमें मुंबई, भीलवाड़ा, बेंगलुरु, गुजरात, ब्यावर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, अहमदाबाद, दिल्ली, मंगलवाड़, फतहनगर,वल्लभनगर, मावली, कुंवारिया, ईटाली सहित अनेक स्थानों से श्रावक-श्राविकाएं खेरोदा पहुंचीं।
कार्यक्रम में संघ के विभिन्न विशिष्ट एवं सम्मानित अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह अध्यक्ष के रूप में भेरूलाल जी लोढ़ा अध्यक्ष, मेवाड़ संघ-वाटी, मुंबई, मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह जी सांखला रामगढ़-ब्यावर, समारोह प्रमुख रमेश, निर्मल, मनसुख लोढ़ा खमनोर-मुंबई, ध्वजारोहणकर्ता महेंद्र पगारिया रेलमगरा-मुंबई, समारोह सिरोमणि उमराव सिंह ओस्तवाल मंगलवाड़-मुंबई, समारोह रत्न अशोक कोठारी विधायक-भीलवाड़ा, समारोह कोहिनूर सुरेंद्र आंचलिया निम्बाहेड़ा-बेंगलोर तथा समारोह भूषण पारस मल बापना भीमगढ़ विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही महिला गौरव श्रीमती कंचन संघवी, महिला रत्न श्रीमती सीमा घणोलिया एवं महिला भूषण श्रीमती प्रेम देवी पोखरना सहित कई गणमान्य समाजसेवियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष सुनील कूकड़ा, मंत्री मुकेश डांगी एवं उनकी संपूर्ण आयोजक टीम द्वारा किए गए अथक और निस्वार्थ प्रयासों की उपस्थित धर्मजन एवं संघ द्वारा खूब-खूब अनुमोदना की गई व आभार जताया गया। कोमल मुनि म सा आदि ठाणा 2 ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह मंगल चातुर्मास की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं इस चतुर्मास में धर्म-ध्यान, तप-त्याग, ज्ञान-दर्शन और चरित्र के क्षेत्र में उत्तरोत्तर प्रगतिशील रहकर नित्य नए कीर्तिमान स्थापित करे, सभी सदैव स्वस्थ रहें एवं संघ समृद्धिशाली बने। इसी मंगल भावना के साथ कार्यक्रम का धर्ममय समापन हुआ।
إرسال تعليق