पुलिस थाना छोटीसादडी की कार्यवाही अधिवक्ता अभिषेक सौंलकी अपहरण मामले का 24 घंटे मे किया खुलासा अपहरण के मामले मे मुख्य अभियुक्त हरिओम साहु को किया गिरफ्तार


 पुलिस थाना छोटीसादडी की कार्यवाही अधिवक्ता अभिषेक सौंलकी अपहरण मामले का 24 घंटे मे किया खुलासा अपहरण के मामले मे मुख्य अभियुक्त हरिओम साहु को किया गिरफ्तार


जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ  बी. आदित्य के निर्देशन में गजेन्द्रसिंह जोधा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ व रामेश्वरलाल वृत्ताधिकारी वृत्त छोटीसादडी के मार्गदर्शन में प्रवीण टांक पु.नि. थानाधिकारी छोटीसादडी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अधिवक्ता अभिषेक सोंलकी के अपहरण मामले का 24 घंटो में खुलासा किया जाकर मुख्य अभियुक्त हरिओम पिता दिनेशचन्द तेली उम्र 29 साल निवासी खेरोट थाना प्रतापगढ जिला प्रतापगढ को दिनांक 02.07.2026 गिरफ्तार किया गया।



आयु 43 साल, निवासी नाईयों की गली, छोटीसादडी जिला प्रतापगढ़ द्वारा रिपोर्ट पेश की गई कि " मै घटना दिनांक 01.07.2026 को रात्री 8.30 पी एम पर यादव मोहल्ला छोटीसादडी स्थित बालाजी मन्दिर के दर्शन कर घर आ रहा था उसी समय एक वेन आकर रूकी व वेन की फाटक खोलकर मुझे कुछ लोगों ने अन्दर खींच लिया। जिस दौरान मेरी चप्पल व चश्मा भी मौके पर गिर गये थे। कार में डालते ही इन लोगों ने लातों घूसों से मारपीट करते हुए सभी व्यक्ति मुझे गणेशपुरा होते हुए बडीसादडी ले गये। मुल्जिमान मेरे साथ मारपीट करते रहे जिससे मेरे शरीर पर गम्भीर चोंटें आई है। मुझे डराया और मारपीट करते हुए बडीसादडी से पुनः प्रतापगढ लेकर गये ओर मुझे डराया धमकाया की चिल्ला चोट करेगा तो तुझे जान से मार डालेंगे। जिस कारण मे चिल्ला नही पाया। मुझे रात को ही खेरोट लेकर गये। वहां पर भी मेरे साथ एक खेत पर ले जाकर चमडे के बेल्ट से मारपीट की ओर कहा की अब तूझे कोई बचाने वाला नहीं है। हरिओम ने कहा की तू हम पति पत्नि के बीच चल रहे विवाद में कानूनी राय दे रहा है। फिर हरिओम मुझे मोटरसाईकिल पर प्रतापगढ थाने लाया और मुझ पर झूठी रिपोर्ट करने लगा। वगैरा रिपोर्ट पर थाना छोटीसादडी पर प्रकरण धारा 140 (1), (3), 115(2),189(2) बीएनएस 2023 मे दर्ज किया जाकर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। घटना की गम्भीरता को देखते हुए मुल्जिमानो की तलाश हेतु थाना स्तर पर अलग अलग टीमो का गठन किया गया।


घटना का 24 घंटो मे खुलासा किया जाकर मुख्य साजिशकर्ता / अपहरणकर्ता अभियुक्त हरिओम पिता दिनेशचन्द तेली उम्र 29 साल निवासी खेरोट थाना प्रतापगढ जिला प्रतापगढ को दिनांक 02.07.2026 गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय में पेश पर पुलिस अभीरक्षा मे लिया गया। जिससे अनुसंधान जारी है। अन्य साथी अभियुक्तगणो की तलाश की जा रही है।


तरीका वारदातः अभियुक्त हरिओम पिता दिनेशचन्द तेली निवासी खेरोट थाना प्रतापगढ जिला


प्रतापगढ की पत्नि द्वारा अभियुक्त पर दहेज प्रताडना एवं भरण पोषण का सैलाना कोर्ट जिला रतलाम म.प्र. मे वाद दायर कर रखा है। अभियुक्त हरिओम को शंका थी कि उसकी पत्नी उससे बिना तलाक लिये अभिषेक सोलंकी जो स्वयं भी तलाकशुदा है, के साथ रह रही है। जिसके बारे में अभिषेक सोंलकी के मोबाईल से सबुत लेने के लिए उक्त अपहरण की साजिश रची। अभियुक्त हरिओम तेली द्वारा अपने साथियो के साथ मिलकर दिनांक 01.07.2026 को रात्री 8.30 पी.एम पर प्रार्थी यादव मोहल्ला छोटीसादडी में स्थित बालाजी मन्दिर के दर्शन कर घर आ रहा था। तब बडीसादडी दरवाजा पास प्रार्थी का अपहरण कर मोबाईल लेकर पासवर्ड पुछे, मगर प्रार्थी द्वारा पासवर्ड नही बताने पर बडी सादडी, बोहेडा बांसी धरियावद पिपलखूंट होते हुए खेरोट ले जाकर रात को मारपीट की। प्रार्थी अभिषेक सोलकी अधिवक्ता द्वारा अपने मोबाईल के पासवर्ड नही बताने पर सुबह प्रतापगढ थाने पर ले जाकर छोड दिया गया।

यह भी ज्ञात आया कि अभियुक्त हरिओम अपनी पत्नि को बिना तलाक लिये अभिषेक सौंलकी द्वारा अपने साथ रखने की शंका को लेकर थाना प्रतापगढ पर रिपोर्ट की गई थी। प्रार्थी के भाई का कहना है कि आरोपी हरिओम की पत्नि तलाक देना चाहती है मगर हरिओम साहू तलाक नही दे रहा है तथा तलाक लेने के नाम पर रूपये की मांग कर रहा है।


गिरफतार अभियुक्तः- हरिओम पिता दिनेशचन्द तेली उम्र 29 साल निवासी खेरोट थाना प्रतापगढ जिला प्रतापगढ 

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم