पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल: नारायणी चौकी से जलोदिया केलूखेड़ा तक 251 नीम के पौधों का रोपण

 


जीला -प्रतापगढ 

तहसील -छोटीसादडी 

रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा 

हरियाली की ओर बढ़ा कदम, 6 किलोमीटर क्षेत्र में लगाए गए 251 नीम के पौधे


पर्यावरण बचाओ अभियान को मिली नई गति, 6 किलोमीटर परिधि में हुआ 251 पौधों का वृक्षारोपण


छोटी सादड़ी। पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने की दिशा में छोटी सादड़ी क्षेत्र में एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। नारायणी चौकी से जलोदिया केलूखेड़ा तक लगभग 6 किलोमीटर की परिधि में अध्यापिका श्रीमती दुर्गा पुरोहित एवं पारीक समाज के जिला अध्यक्ष तथा समाजसेवी रमेश पारीक के नेतृत्व में संचालित 'पर्यावरण बचाओ अभियान' के तहत 251 नीम के पौधों का रोपण किया गया।


वृक्षारोपण के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती दुर्गा पुरोहित ने कहा कि पर्यावरण और मानव जीवन का संबंध अटूट है। केवल सरकारी प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण संभव नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और सुरक्षित भविष्य देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


समाजसेवी रमेश पारीक ने कहा कि वृक्ष ही हमें शुद्ध वायु, प्राकृतिक संतुलन और स्वस्थ पर्यावरण प्रदान करते हैं। यदि धरती पर वृक्षों का अस्तित्व सुरक्षित रहेगा, तभी मानव जीवन भी सुरक्षित रह सकेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया।


रमेश पारीक ने बताया कि उनका पर्यावरण संरक्षण अभियान पिछले दो वर्षों से निरंतर जारी है। अभियान के अंतर्गत पिछले वर्ष 1100 से अधिक पौधों का रोपण किया गया था, जिनकी नियमित देखभाल भी की जा रही है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष नारायणी चौकी से जलोदिया केलूखेड़ा तक 6 किलोमीटर क्षेत्र में 251 नीम के पौधे लगाए गए। अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक हरित क्षेत्र विकसित करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है।


वृक्षारोपण कार्यक्रम में पारीक परिवार के लालाराम, विष्णु प्रसाद, आस्था, अनिल, अजय, विजय, इंद्रा, मीना, प्रिया, सुरभि, आरवी, ओजस्व, अव्यान, अनया और राघव सहित बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामवासी उत्साहपूर्वक शामिल हुए

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم