विराटनगर( जयपुर) न्यूज़ रिपोर्ट मामराज मीणा
-गुरूजी स्वर्गीय श्री रामबाबू सैनी की 29वीं पुण्यतिथि पर पौधारोपण
-श्रद्धांजलि स्वरूप पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
-पौधे लगाकर स्वर्गीय सैनी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया
शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र में गुरूजी स्वर्गीय श्री रामबाबू सैनी की 29वीं पुण्यतिथि के अवसर पर वार्ड नंबर 5 मालियों की ढाणी में श्रद्धांजलि स्वरूप पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने उनके सामाजिक योगदान और आदर्शों को याद करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम में सिंगर शिक्षक बीआर वर्मा उदावाला, विजयपाल सैनी, कुनाल भारद्वाज सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने पौधे लगाकर स्वर्गीय सैनी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय रामबाबू सैनी ने अपने जीवन में शिक्षा, समाज सेवा और मानवता के लिए जो कार्य किए, वे सदैव प्रेरणादायी रहेंगे। पौधारोपण जैसे कार्य उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया।

Post a Comment