दतियार शिविर में 380 आमजन हुए लाभान्वित

 

जीला -प्रतापगढ 

तहसील -छोटीसादडी 

रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा 


दतियार शिविर में 380 आमजन हुए लाभान्वित


प्रतापगढ़, 10 जुलाई। जिले की पंचायत समिति सुहागपुरा की ग्राम पंचायत दतियार में शुक्रवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें समस्त विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में सभी विभागो से पात्र ग्रामीणजन लाभान्वित हुए।


शिविर प्रभारी उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार मदन लाल जटिया ने बताया लगभग 380 आमज लाभान्वित हुए। शिविर में तीन व्यक्तियों को केंद्र सरकार की स्वामित्व योजना के तहत नियम 157 के तहत घर का आबादी भूमि पट्टा एवं स्वामित्व कार्ड का वितरण किया गया व उनकी वर्षाे की मांग अब जाकर स्वामित्व योजना के कारण साकार हुई एवं चार ग्रामीण जनों के विवाह पंजीयन बनाये गए।


 शिविर के सह प्रभारी सहायक विकास विकास अधिकारी नटवर लाल न्याति ने शिविर का संचालन किया एवं ग्राम विकास अधिकारी विकास कुमार खराड़ी ने तुरंत परिवदानों का निस्तारण किये एवं बाकि तय सीमा में परिवेदनाएं पूर्ण कर दी जाएगी। 


देवपुरा में पात्र लाभार्थियों को किया लाभांवित

इसी क्रम में शुक्रवार को धमोत्तर की ग्राम पंचायत देवपुरा में आयोजित शिविर में पात्र 2 लाभार्थियो हुरिया मीणा, हुरजी मीणा एवं 1 लाभार्थी को प्रथम किश्त, 4 लाभार्थी को द्वितीय किश्त, 3 लाभार्थी को तृतीय किश्त प्रधानमंत्री आवास योजना की जारी करने की प्रक्रिया की तथा 6 लाभार्थियों को व्यक्तिगत शौचालय में लाभ प्रदान किया एवं 6 लाभार्थी  को वी बी रामजी योजना के तहत जॉब जारी किये/सभी लाभार्थियो ने विकास अधिकारी का आभार जताया। ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से प्रशासन द्वारा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निस्तारण, पट्टा वितरण तथा जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। शिविर के दौरान विकास अधिकारी एवं समस्त कार्मिक ने एक पेड़ माँ के नाम का संदेश देने के लिए पौधारोपण कर अधिक से अधिक पौधारोपण करने के अपील की। 

शिविर में विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा, नायब तहसीलदार संदीप मेघवाल, ग्राम विकास अधिकारी मांगीलाल मीणा, पटवारी अभिषेक कुमावत एवं गेंदा बाई मीणा, कनिष्ठ सहायक चन्द्र शेखर गौतम, कनिष्ठ सहायक दुर्गा मीणा  एवं समाजसेवी सूरजमल मीणा उपस्थित रहे।


सोमवार को ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 जुलाई 2026,सोमवार को छोटीसादड़ी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत अम्बावली, धरियावद की आड व लोडीमाण्डवी, पीपलखूंट की नालपाडा, अरनोद की लुपड़ी, दलोट की बोरदिया व उंठेल, सुहागपुरा की पण्डावा, प्रतापगढ़ की बोरी व धमोत्तर की खुंटगढ़ में ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन होगा।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم