छिंदवाड़ा की जनसुनवाई में एक 80 प्रतिशत दिव्यांग बुजुर्ग की फरियाद पर प्रशासन ने तुरंत संवेदनशीलता दिखाई। राशन और पेंशन जैसी जरूरी सुविधाएं बंद होने की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत सीईओ ने मौके पर ही अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।


 



छिंदवाड़ा कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान वार्ड क्रमांक 12 गुरैया निवासी 80 प्रतिशत दिव्यांग चिंधुजी कराड़े ने अपनी समस्या प्रशासन के सामने रखी। उन्होंने बताया कि आधार अपडेट और केवाईसी नहीं होने के कारण उनका राशन, पेंशन सहित अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ बंद हो गया है। कई बार प्रयास करने के बावजूद उनका आधार अपडेट नहीं हो सका, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई।
दिव्यांग हितग्राही की परेशानी सुनते ही जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने तत्काल संबंधित अधिकारी से फोन पर बात कर प्राथमिकता के आधार पर आधार अपडेट और केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए। ताकि हितग्राही को जल्द से जल्द राशन, पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दोबारा मिल सके।
बाइट:
चिंधुजी कराड़े – दिव्यांग हितग्राही 

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post