एंकर-मध्यप्रदेश के मंडला जिले में कान्हा टाइगर रिजर्व के भीतर वन्यजीवों का शिकार करने वालों के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है खटिया रेंज के बटवार बीट क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने दबिश देकर दो आरोपियों को चीतल के मांस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है इस कार्रवाई से एक बार फिर यह साफ हो गया है कि संरक्षित वन क्षेत्र में शिकार की कोशिशें अभी भी जारी हैं लेकिन वन विभाग भी ऐसे तस्करों और शिकारियों पर लगातार पैनी नजर बनाए हुए है
जानकारी के मुताबिक वन विभाग को सूचना मिली थी कि बटवार बीट क्षेत्र में चीतल का शिकार किया गया है। सूचना मिलते ही अधिकारियों ने टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी की और छापेमार कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को चीतल के मांस के साथ पकड़ लिया आरोपियों के कब्जे से बरामद मांस को जब्त कर लिया गया और दोनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया
पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। कान्हा टाइगर रिजर्व के एसडीओ आशीष पांडे ने बताया कि वन्यजीवों के शिकार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगी। वन विभाग ने साफ किया है कि संरक्षित वन क्षेत्र में शिकार या वन्यजीव अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा
Post a Comment