ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत् पुलिस थाना जलोदा जागीर की कार्यवाही




 जीला -प्रतापगढ 

तहसील -छोटीसादडी 

रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा 



ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत् पुलिस थाना जलोदा जागीर की कार्यवाही


अवैध डोडाचूरा परिवहन करने के मामले में 05 माह से वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार


जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ  बी. आदित्य के निर्देशन में गजेन्द्रसिंह जोधा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ व  रामेश्वरलाल वृत्ताधिकारी वृत्त छोटीसादडी के मार्गदर्शन में श्री रविन्द्र पाटीदार उ.नि. मय टीम के द्वारा पुलिस थाना छोटीसादडी पर जब्तशुदा 40 किलो 540 ग्राम में वाछित शम्भुलाल पिता गंगाराम जाति गुर्जर उम्र 29 वर्ष निवासी नेगडिया पुलिस थाना मंगलवाड जिला चित्तोडगढ (राज.) को गिरफ्तार किया गया।




पुलिस थाना छोटीसादडी के द्वारा गश्त के दौरान कमलेश पिता बगदीराम गुर्जर उम्र 35 साल निवासी किशनकरेरी थाना डूंगला जिला चितौडगढ़ व सत्यनारायण पिता डालू गुर्जर उम्र 22 साल निवासी नीमगांव थाना मंगलवाड जिला चितौडगढ के कब्जेशुदा स्वीफ्ट कार आरजे 27 सीएन 2336 मे से 40 किलो 540 ग्राम डोडाचुरा जब्तकर अभियुक्तों को गिरफतार किया जाकर प्रकरण धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट मे दर्ज किया जाकर अनुसंधान थानाधिकारी जलोदा जागीर के जिम्मे किया गया।


दौहराने अनुसंधान थानाधिकारी जलोदा जागीर के द्वारा प्रकरण मे जब्तशुदा डोडाचुरा उपलब्ध कराने वाले जीवन पिता कमलेश जाति पाटीदार निवासी बडी गुडभेली पुलिस थाना पिपल्यामण्डी जिला मन्दसौर व भोलाराम पिता उदयराम जाति गुर्जर उम्र 39 साल निवासी बरडीया पुलिस थाना रठाजंना जिला प्रतापगढ को पुर्व में गिरफ्तार किया गया था। कमलेश गुर्जर व सत्यनारायण गुर्जर से अवैध डोडाचुरा मंगवाने वाले शम्भुलाल पिता गंगाराम जाति गुर्जर उम्र 29 वर्ष निवासी नेगडिया पुलिस थाना मंगलवाड जिला चित्तोडगढ की तलाश कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से जब्तशुदा डोडाचुरा की खरीद फरोख्त के संबंध में पुछताछ एवं अनुसंधान जारी है।


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः शम्भुलाल पिता गंगाराम जाति गुर्जर उम्र 29 वर्ष निवासी नेगडिया पुलिस थाना मंगलवाड जिला चित्तोडगढ

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post