जीला -प्रतापगढ
तहसील -छोटीसादडी
रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा
ग्रामीण सेवा शिविर में कई योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थी
प्रतापगढ़, 9 जुलाई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिलेभर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों के तहत आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को धमोत्तर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत नारायणखेड़ा में आयोजित शिविर में विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
शिविर के दौरान पात्र 7 लाभार्थियो कारू सिंह, ईश्वर लाल मीणा, खेमराज टांक, धर्मचन्द्र, रोड़ीलाल, राजुलाल बंजारा 2 घुमंतू परिवारों को आवासीय पट्टों का वितरण किया गया एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की 12 लाभार्थियों को द्वितीय किश्त तथा 4 लाभार्थियों को व्यक्तिगत शौचालय में लाभ प्रदान किया गया। सभी लाभार्थियो ने विकास अधिकारी का आभार जताया। शिविर में घुमन्तु परिवारो को आवासीय पट्टा मिलने पर सरकार व प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों को ‘‘विकसित भारत जी राम जी योजना‘‘ सहित राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से प्रशासन द्वारा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निस्तारण, पट्टा वितरण तथा जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ सहज एवं पारदर्शी रूप से उपलब्ध हो रहा है। शिविर के दौरान विकास अधिकारी एवं समस्त कार्मिक ने एक पेड़ माँ के नाम का संदेश देने के लिए पौधारोपण कर अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की।
शिविर में विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा, नायब तहसीलदार संदीप मेघवाल, गिरदावर सुल्तान सिंह, गिरदावर कृष्णपाल सिंह सिसोदिया, सहायक प्रशासनिक अधिकारी वीरेंद्र सिंह राजपूत, महिला अधिकारिकता ब्लाक सुपरवाईजर दीपशिखा बिलावल, ग्राम विकास अधिकारी राकेश मीणा, पटवारी रामचंद मीणा एवं मांगीलाल मीणा, कनिष्ठ सहायक चन्द्रशेखर गौतम उपस्थित रहे।
शुक्रवार को ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 जुलाई 2026, शुक्रवार को छोटीसादड़ी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत केसुन्दा, धरियावद की वालीसीमा व शिवपुरी, पीपलखूंट की सोबनिया, अरनोद की साखथलीखुर्द, दलोट की चन्देरा व दलोट, सुहागपुरा की दतियार, प्रतापगढ़ की कुणी व धमोत्तर की देवपुरा में ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन होगा।

Post a Comment