ग्रामीण सेवा शिविरों से गांव-गांव पहुंच रही जनकल्याणकारी योजनाएं

 


जीला -प्रतापगढ 

तहसील -छोटीसादडी 

रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा 



ग्रामीण सेवा शिविरों से गांव-गांव पहुंच रही जनकल्याणकारी योजनाएं


जिला कलक्टर ने कोदीनेरा शिविर का किया निरीक्षण


आंगनवाड़ी केंद्र का पट्टा वितरित, व्यक्तिगत शौचालय स्वीकृति आदेश सौंपे, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश


प्रतापगढ़, 09 जुलाई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य से संचालित ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ ग्रामीणों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे आमजन को राहत मिलने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो रहा है।


इसी क्रम में जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने गुरुवार को पंचायत समिति अरनोद की ग्राम पंचायत कोदीनेरा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा ग्रामजनों से संवाद कर उन्हें राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों का उद्देश्य आमजन को सरकारी सेवाओं का लाभ सरल, सुगम एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना है।


निरीक्षण के दौरान ग्रामजन आवेदन एवं परिवाद लेकर जिला कलक्टर के समक्ष पहुंचे। जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसी दौरान आंगनवाड़ी केंद्र कोदीनेरा का हाथोंहाथ पट्टा वितरित किया गया। साथ ही पात्र लाभार्थी को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण हेतु स्वीकृति आदेश पत्र भी प्रदान किया गया।


शिविर में उपखण्ड अधिकारी अश्विन मालु, विकास अधिकारी अशोक कुमार डिंडोर, तहसीलदार नितिन मेरावत, नायब तहसीलदार कचरूलाल मालवीय, सहायक विकास अधिकारी सम्पत लाल खटीक, पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामजन उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post