कब जागेगा प्रशासन

 


जिला चित्तौड़गढ़ 

तहसील निंबाहेड़ा 

रिपोर्टर/पप्पु देतवाल

निंबाहेड़ा–मंगलवाड़ (उदयपुर मार्ग) फोरलेन का कार्य शुरू होने की घोषणा हुए काफी समय बीत चुका है, लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। इसका खामियाजा ग्राम दीनवा के ग्रामीण और इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों लोग भुगत रहे हैं।


ग्राम दीनवा के अंदर सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण लगभग हर दिन दुर्घटनाएँ हो रही हैं। आज रात्रि भी एक कार और ट्रेलर की भीषण टक्कर हुई, जिसमें भारी नुकसान हुआ।


आखिर कब जागेगा प्रशासन? क्या किसी बड़ी जनहानि का इंतज़ार किया जा रहा है?


हमारी मांग है कि ग्राम धीनवा की सड़क की तत्काल मरम्मत करवाई जाए तथा निंबाहेड़ा–मंगलवाड़ फोरलेन निर्माण कार्य बिना किसी और देरी के शुरू किया जाए।


एक जर्जर सड़क… हर दिन हादसे… आखिर जिम्मेदार कौन?


अगर अब भी कार्रवाई नहीं हुई, तो भविष्य में होने वाली किसी भी बड़ी दुर्घटना की नैतिक जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी।


जनहित में इस संदेश को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि समय रहते प्रशासन जागे और किसी निर्दोष की जान बचाई जा सके।


0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم