रायबरेली में आगामी श्रावण मास कांवड़ यात्रा को सुरक्षित


 रायबरेली में आगामी श्रावण मास कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह ने बछरावां थाना क्षेत्र के कांवड़ मार्ग और घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लेकर संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एएसपी ने भंवरेश्वर मंदिर समिति के पदाधिकारियों से भी बैठक कर भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर चर्चा की। पुलिस प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के दौरान सभी आवश्यक इंतजाम समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم