चित्तौड़गढ़ जिले के डूंगला और आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। कृष्णा हॉस्पिटल, भींडर द्वारा आपके शहर डूंगला में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

 


कृष्णा हॉस्पिटल, भींडर द्वारा आपके शहर डूंगला में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह शिविर 25 जुलाई 2026, शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।

शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पाणिनी गौड़, जनरल फिजिशियन डॉ. इनायत हुसैन और यूरोलॉजिस्ट डॉ. कैलाश काबरा अपनी सेवाएं देंगे।

हड्डी और रीढ़ की समस्याएं, जोड़ों का दर्द, ब्लड प्रेशर, शुगर, बुखार, सर्दी-जुकाम, डेंगू, टाइफाइड, अस्थमा, टीबी सहित यूरोलॉजी से जुड़ी बीमारियों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श प्राप्त किया जा सकेगा।

यह चिकित्सा शिविर चौधरी हेल्थ केयर, मेन बस स्टैंड के पास, बड़ीसादड़ी रोड, डूंगला में आयोजित होगा।

यदि आप या आपके परिवार का कोई सदस्य किसी स्वास्थ्य समस्या से परेशान है, तो इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और 25 जुलाई को आयोजित इस निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर में अवश्य पहुंचें।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم