छिंदवाड़ा से आई एक दर्दनाक और सनसनीखेज खबर के साथ। जिला अस्पताल में एक 32 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गला घोंटकर हत्या करने और इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए गुमराह करने का बेहद गंभीर आरोप लगाया है।
छिंदवाड़ा के उमरेड तहसील के ग्राम घाघर तलाई का है। यहाँ रहने वाली 32 वर्षीय नीलिमा भावरकर की शादी करीब 6 साल पहले नंदकिशोर भावरकर के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति शराब पीकर नीलिमा को लगातार प्रताड़ित करता था।
परिजनो के मुताबिक, 17 जुलाई को नीलिमा को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई जतिन खातरकर और पिता गोपाल खातरकर का दावा है कि उनकी बेटी ने मरने से पहले एक लेटर पैड पर सुसाइड नोट जैसी स्थिति में लिखकर यह बताया था कि पति नंदकिशोर भावरकर और देवर मनीष ने उसे जान से मारने की कोशिश की है।
परिजनों का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने पहले 24 घंटे तक परिवार को भ्रमित रखा और कहा कि वह खेत से बेहोश होकर आई है। लेकिन नीलिमा के गले, गाल और पीठ पर मौजूद खरोंच और मारपीट के निशान इस बात की गवाही दे रहे हैं कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हत्या है।
घटना की जानकारी मिलते ही भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप जुलमे अपने साथियों के साथ जिला अस्पताल पहुँचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच कर रही है, लेकिन इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है

إرسال تعليق