सार्वजनिक गौठान भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, जांच की मांग

 



लोकशन/मण्डला

संवाददाता/जितेंद्र कुमार भलावी


बिछिया। विकासखंड बिछिया की ग्राम पंचायत आमाडोंगरी में सार्वजनिक गौठान भूमि पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि तहसील कार्यालय में कार्यरत शरद झारिया द्वारा ग्राम पंचायत को दरकिनार करते हुए सार्वजनिक गौठान की भूमि पर भवन निर्माण कराया जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि मामला केवल अवैध कब्जे तक सीमित नहीं है, बल्कि शासन-प्रशासन से जुड़े एक कर्मचारी द्वारा सार्वजनिक भूमि पर निर्माण कार्य किए जाने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। उनका कहना है कि यदि सरकारी कर्मचारी ही शासकीय भूमि पर कब्जा करेंगे तो आम नागरिकों के लिए गलत संदेश जाएगा।

स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने तथा यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गौठान जैसी सार्वजनिक उपयोग की भूमि को संरक्षित रखा जाना चाहिए और किसी भी प्रकार के अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post