गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर शीतल धाम आश्रम में हुआ गुरु पूजन कार्यक्रम



जीला -प्रतापगढ 

तहसील -छोटीसादडी 

रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा 

राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने लिया गुरुओं का आशीर्वाद, क्षेत्र की खुशहाली की कामना की

प्रतापगढ़, 29 जुलाई। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर शीतल धाम आश्रम (सिंहपुरिया बालाजी) में राजस्व मंत्री हेमंत मीणा की उपस्थिति में गुरु पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने गुरुदेव का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की।मंत्री श्री मीणा ने रोकड़िया हनुमानजी मंदिर में भी पूजा अर्चना कर प्रदेश खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री मीणा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु का मार्गदर्शन व्यक्ति के जीवन को सही दिशा प्रदान करता है तथा समाज में सकारात्मक मूल्यों का संचार करता है। उन्होंने सभी से गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं उनके बताए मार्ग पर चलने को कहा।

कार्यक्रम में समाजसेवी नरेंद्र गिरी गोस्वामी, रमेश मीणा, गबूरचंद मेघवाल, ईश्वरलाल कुमावत, भारत सिंह चुंडावत, दिलीप बंजारा, नागूलाल सेन, ईश्वरलाल गायरी एवं विष्णुलाल सुथार सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ।

जिले के विभिन्न स्थानों पर हुए कार्यक्रम आयोजित

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राज्य सरकार के 'गुरु वंदन' कार्यक्रम के अंतर्गत रामद्वारा, प्रतापगढ़ में पूज्य संत श्री शंभू रामजी महाराज का जनप्रतिनिधियों एवं समानसेवियों ने आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा प्रेषित संदेश पत्र का वाचन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया ।इस अवसर पर रवि जोशी, अमित जैन, निशिल छोरिया एवं संजय साहू, सुरेश चावड़ा, मनोज ग्वाला की उपस्थिति रही।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post