जीला -प्रतापगढ
तहसील -छोटीसादडी
रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा
हड़मतिया जागीर में राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत हड़मतिया जागीर के पंचायत भवन में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ तहसीलदार दीपक भाटी एवं विकास अधिकारी दिनेश मेघवाल ने किया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत रहे। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष वर्दीचंद धाकड़, पूर्व उपप्रधान रमेश गोपावत सहित जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। शिविर में नायब तहसीलदार दीपक राव मराठा सरपंच बाबरी बाई सरपंच प्रतिनिधि उदय लाल मीणा ग्राम विकास अधिकारी जतिन धाकड़ कनिष्ठ सहायक हरीश जणवा सहित करीब 20 से 22 विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। ग्रामीणों को राजस्व, कृषि, पशुपालन, विकास एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनकी समस्याओं का समाधान किया गया।
إرسال تعليق