आंधी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कोलीवाड़ा मैं उप स्वास्थ्य केन्द्र का क्षत्रिय विधायक महेंद्रपाल मीणा ने फीता काटकर किया लोकार्पण
उन्होंने कहा की उप स्वास्थ्य केन्द्र में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दवाईयां मिलने से इलाज के लिए दुर नहीं जाना पड़ेगा इससे जनता को धन व समय की बचत होगी ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक महेंद्रपाल मीणा व अन्य साथ में आये अतिथियों को माला साफा पहनाकर स्वागत किया
ग्रामीणों में भी आक्रोश देखने को मिला ग्रामीणों ने बताया की भाजपा सरकार के किसी भी कार्यकाल में इस गांव में अभी तक एक रुपए का खाता तक नहीं खोल पाई
इस पर क्षेत्रीय विधायक महेंद्रपाल मीणा ने कहा की 52 लाख रुपए की लागत से उप स्वास्थ्य केन्द्र बना दिया है इस ग्रामीणों ने कहा की इसकी स्वीकृति 32 लाख रुपए पूर्व विधायक गोपाल मीणा ने दिनांक 23/9/2021 में करवादी थी
ग्रामीणों कहां की जयपुर ग्रामीण लोकसभा के सांसद को आज तक देखा ही नहीं है की सांसद कौन है चुनाव में बड़े बड़े वादे करने वाले नेता ही गायब हो गए
ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक महेंद्रपाल मीणा को गांव की समस्याओं को अवगत कराया गया जिसमें विधायक महेंद्रपाल मीणा ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है की आपकी बात सही है आपने मुझे जिताया है तो काम भी करुंगा
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक महेंद्रपाल मीणा कोलीवाड़ा पंचायत प्रशासक मुन्नी देवी पंचायत समिति सदस्य भगवान सहाय पटेल जगदीश नोनपुरा कैलाश गुवारडी रामवतार टोलपुरा रामवतार बढ़िया पूर्व सरपंच सुरेश मीणा आंधी ब्लॉक बी सी एम मनोज मीणा कोलीवाड़ा पंचायत ग्राम विकास अधिकारी ज्योति बैरवा प्रकाश चन्द्र शर्मा अन्य ग्रामीण रहें मौजूद
إرسال تعليق