तेवड़ी में युवा चौपाल एवं मॉडल ग्राम सभा सम्पन्न


विराटनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत तेवड़ी में स्वामी विवेकानंद युवा मण्डल तेवड़ी के तत्वावधान में युवा चौपाल एवं मॉडल युवा ग्राम सभा का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समुत्कर्ष युवा विकास नवयुवक मंडल संस्थान का सहयोग रहा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युनिसेफ के राज्य समन्वयक श्री धर्मेन्द्र कुमार थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेन्द्र कुमार सैन,पूर्व शासी निकाय सदस्य,खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं मुन्ना लाल मधुर उपस्थित रहे। मंच का संचालन पैरालिगल वॉलिंटियर दाताराम गुर्जर ने किया।सभा में युवाओं ने ग्राम पंचायत की समस्याओं को मंच पर रखा और उन्हें आगामी ग्राम सभा में शामिल करवाने की बात कही। अतिथियों ने युवाओं को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में आगे आने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम के अंत में सभी युवाओं ने सर्वसम्मति से गांव में डेयरी फार्मिंग शुरू करने का प्रस्ताव पारित किया। इस पर आगामी समय में कार्य किया जाएगा।

इस युवा मण्डल के विनोद अवाना सुरेश फागणा रंगलाल भढाणा पंकज शर्मा आदित्य शर्मा विनोद जाजोरिया सुन्दर अवाना रोहित फागणा धोलारा अवाना गिरधारी लाल गुर्जर दीपक अवाना सहित कई युवा और ग्रामीण उपस्थित रहे

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post