हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन, पुलिस ने दी सख्त चेतावनी


 


   कौशांबी 


कौशांबी: पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में शनिवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन एवं चेकिंग का विशेष अभियान चलाया गया। थाना प्रभारियों और हल्का प्रभारियों ने हिस्ट्रीशीटरों के घर पहुंचकर उनकी वर्तमान स्थिति, आय के स्रोत, गतिविधियों तथा जमानतदारों की जानकारी जुटाई।



पुलिस ने सत्यापन के दौरान सभी हिस्ट्रीशीटरों को भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की सख्त हिदायत दी। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने चेतावनी दी कि दोबारा अपराध में संलिप्त पाए जाने पर नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से इस प्रकार के सत्यापन और चेकिंग अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे ।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post